This incident revealed what was happening to the accused inside Sagar jail. sagar tv news |

 

 

सागर के केंद्रीय जेल में 151 के मामले में बंद युवक के साथ जेल के अंदर मारपीट किए जाने का आरोप परिवार वालों ने लगाया है। युवक बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज के आईसीयू में भर्ती है। वहीं जेल प्रबंधन मारपीट के आरोपों को निराधार बता रहा है।
दरअसल, कैंट थाना पुलिस ने शनिवार को शराबखोरी के मामले में देवेंद्र पिता शिवप्रसाद उम्र 35 साल निवासी कैंट कॉलोनी को पकड़ा था।

 

 

 

धारा 151 के तहत कार्रवाई कर पुलिस ने उसे सिटी मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। शनिवार को उसे जेल भेज दिया गया। इसी बीच मंगलवार को देवेंद्र की जमानत हो गई। परिवार वाले जमानत लेकर जेल पहुंचे। जहां देवेंद्र को छोड़ने की बात कही।

 

 

तब पता चला कि वह बीएमसी के जेल वार्ड में भर्ती है। परिवार वाले बीएमसी के जेल वार्ड पहुंचे और देखा तो देवेंद्र भर्ती था। उसे शरीर पर चोटों के निशान थे। जिस पर परिवार वालों ने घटनाक्रम को लेकर विरोध जताया और जेल प्रबंधन पर मारपीट का आरोप लगाया।

 

 

जेल अधीक्षक मानेंद्र सिंह परिहार ने बताया कि 24 अगस्त को 151 के तहत देवेंद्र पिता शिवप्रसाद की जेल में आमद हुई थी। उसे नई आमद वार्ड क्रमांक 6 में रखा गया था। 25 अगस्त को मुलायजा कराया जाना था। तभी वह वार्ड में गिर गया। जिससे उसे चोट आई।

 

 

 

तत्काल उसे जेल के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर ने इलाज किया। जिसके बाद बीएमसी रैफर किया गया था। इसी बीच उसकी सिटी मजिस्ट्रेट कोर्ट से रिहाई आ गई।

 

 

 

परिवार वालों से पावती देने का बोला तो वह आरोप लगाने लगे। जबकि जेल के अंदर उसके साथ किसी प्रकार की मारपीट नहीं की गई है। वह शराब पीने का आदी था। वार्ड में गिरने के कारण चोट लगी थी। मारपीट जैसे सभी आरोप निराधार हैं।

 

 

 

 


By - sagar tv news
28-Aug-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
इंदौर में होलकर स्टेडियम को लेकर ईमेल से मचा हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर,टीम ने किया सर्च ऑपरेशन
by sagarttvnews, 13-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.