Ganga Aarti took place in the presence of a huge crowd at Bhatto Ghat of Sagar-Chakraghat. sagar tv news |
Sagar-चकराघाट के भट्टो घाट पर विशाल जनसमूह की उपस्थिति में हुई गंगा आरती
सागर स्मार्ट सिटी और नगर निगम द्वारा चकराघाट स्थित भट्टो घाट पर भव्य गंगा आरती का आयोजन सोमवार को किया गया। श्री कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर श्री कृष्ण जो को आकर्षक झांकी सजाई गई। सभी ने भगवान को झूले में झुलाया। चकराघाट भट्टों स्थित विठ्ठल नारायण मंदिर घाट पर नवाग्रह छतरियों के पास जल गंगा आरती का मनमोहक नजारा दिखा। इस अवसर पर खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि गंगा आरती में विशाल जनसमूह की उपस्थिति से इस आयोजन का महत्व और बढ़ गया है इससे नगर वासियों में धार्मिक एवं सांस्कृतिक चेतना का संचार होगा।
सांसद लता कनखेड़े ने कहा कि सागर के ऐतिहासिक स्थल चकराघाट पर गंगा आरती की शुरुआत होने से एक नई परंपरा प्रारंभ हुई है। विधायक शैलेंद्र जैन ने कहा कि गंगा आरती के प्रारंभ होने से सागर झील का वैभव बढ़ रहा है तथा सागर झील को स्वच्छ बनाए रखने के लिए लोग संकल्पित हो रहे हैं। निगमायुक्त राजकुमार खत्री ने भी विचार रखे।
चकराघाट स्थित भट्टों घाट पर पूरे विधि विधान से 11 पंडितों द्वारा आरती के पूर्व विधायक शैलेंद्र जैन ने झील के जल का आचमन किया। जल गंगा आरती के लिए सारे घाट और छतरियों को आकर्षक लाइटिंग और साजसज्जा से सजाया गया। गंगा और नर्मदा आरती की तर्ज पर 11 बड़ी आरतियों की श्रंखला बनाई गई। छतरियों पर रंगबिरंगी रोशनी जगमगा रही थी।
इसील में तैरती हुई विभिन्न नाव में से एक पर माँ गंगा को सुंदर मूर्ति विराजमान थी तो अन्य नावों में डमरूदल कलाकार और श्रद्धालु बैठे थे। झील में चलने वाले विशाल क्रूज पर भी बैठकर नागरिक गंगा आरती के रमणीक आयोजन में शामिल हुये। रमतूला, उपली दल ने अपनी लोककला का बेहतर प्रदर्शन करते हुए नागरिकों को अपनी ओर आकर्षित किया। पहली छतरी पर रमतुला एवं ढपला के कलाकारों, दूसरी छतरी पर तबला वादन के कलाकारों द्वारा प्रस्तुति दी गई। सुरक्षा की दृष्टि से मोटर बोट और पेहल बोट पर लाईव जैकेट सहित तैराक तैनात थे।