Sagar - Minister Govind Singh Rajput suddenly reached the jail and told the prisoner not to misbehave now. sagar tv news |
Sagar -अचानक जेल पहुंचे मंत्री गोविंद सिंह राजपूत बंदी से बोले अब बदमाशी नहीं करना
कृष्ण जन्माष्टमी पर सागर केंद्रीय जेल को दुल्हन की तरह सजाया गया है यहां पर सद्भावना हथकरघा केंद्र भी संचालित होता है जिसमें बंदियों के द्वारा कपड़ा तैयार किया जाता हैं, जिसमें साड़िया, वर्दी और बंदियों की ड्रेस भी होती हैं, मंत्री गोविंद सिंह राजपूत इसी सद्भावना केंद्र में चल रहे कार्य को देखने के लिए पहुंचे, यहां उन्होंने धागा धागा कातकार किस तरह से हथकरघा चला कर कपड़ा तैयार करते हैं इसके बारे में जाना इसकी क्या प्रक्रिया होती है
कितना समय लगता है यह सब भी देखा गोविंद सिंह राजपूत ने हथकरघा चलाने वाले बंदियों से बात भी की जिसमें उन्होंने पूछा कि कब से काम कर रहे हो, कब से जेल में हो, कितना काम करते हो, कैसे करते हो वहीं इसके बाद उन्होंने यह भी कहा कि जेल से निकलने के बाद भी यही काम करना है कोई गलत काम नहीं करना है बाहर अच्छी से रहना है जिस तरह जेल के अंदर हो
वही कार्य देखने के बाद जेल अधीक्षक मानवेंद्र सिंह परिहार के द्वारा उनका माला पहनाकर और साल उड़ाकर स्वागत किया, वहीं इसके बाद मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने विजिटर्स बुक पर अनुभव साझा किया जिसमें उन्होंने लिखा कि आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज की प्रेरणा से शुरू हुए इस हथकरघा केंद्र स्थापित हुआ जिसका लाभ कैदी उठा पा रहे है और अच्छी राह पर लौट रहे और आत्मनिर्भर बन रहे