Sagar - 52 trains canceled from today, Rajyarani Express will run between Makronia and Bhopal for 19 days.

 

भोपाल राजधानी एक्सप्रेस आज 26 अगस्त से 14 सितंबर तक सागर के मकरोनिया स्टेशन से भोपाल तक चलेगी, बता दें कि दमोह रेलवे स्टेशन पर तीसरी लाइन के नॉन इंटरलॉकिंग (एनआई) वर्क के चलते रेल विभाग ने सोमवार से बीना-कटनी रेलखंड पर 19 दिन का मेगा ब्लॉक लिया है। इससे इस रूट पर पर चलने वाली अप-डाउन दिशा की 52 यात्री ट्रेनों को 26 अगस्त से 14 सितंबर तक निरस्त कर दिया गया है। जबकि 25 ट्रेनों को रूट बदलकर चलाया जा रहा है। सोमवार से बीना से कटनी के बीच यात्रा करने के लिए शहर के यात्रियों को सिर्फ 3 ट्रेनें मिल सकेंगी। इनमें भी दो सवारी गाड़ियां रात के वक्त हैं। जबकि एक ट्रेन अलसुबह है। बीना की ओर सुबह 6:40 के बाद रात में 2 ट्रेनों की सुविधा है। जबकि दमोह की ओर सुबह 4 बजे के बाद कोई ट्रेन नहीं है। अधिकारियों के अनुसार इस रूट से केवल दयोदय एवं गोंडवाना ट्रेन ही चलेगी। जबकि राज्यरानी को भोपाल से मकरोनिया तक चलाया जा रहा है। ऐसे में इस रूट पर रोजाना अपडाउन करने वाले 7000 यात्रियों को 19 दिन तक खासी परेशानी झेलनी पड़ेगी। साथ ही बसों या अन्य निजी साधनों से दो से तीन गुना अधिक किराया देकर गंतव्य तक पहुंचना पड़ेगा। इन यात्रियों का दबाव बसों पर तो बढ़ेगा ही, साथ ही दिल्ली, गुना और भोपाल की ओर जाने वाली तीन ट्रेनों में भी भीड़ बढ़ जाएगी 

 

ये 26 जोड़ी ट्रेन निरस्त की गई है जिसमें 

 

दमोह-बीना, बीना-कटनी इटारसी-भोपाल, बिलासपुर- भोपाल, कोटा-दानापुर, रीवा-डॉ. अंबेडकर नगर, भोपाल सिंगरौली, रानी कमलापति-संतरागाछी, हावड़ा-भोपाल एक्सप्रेस, भागलपुर-अजमेर, संतरागाछी-अजमेर, शालीमार-भुज, दुर्ग-अजमेर, दुर्ग-जम्मूतवी एक्सप्रेस, दुर्ग-हजरत निजामुद्दीन, विशाखापटनम-भगत की कोठी, डॉ. अंबेडकर नगर-पटना एक्सप्रेस, अहमदाबाद-पटना एक्सप्रेस, ब्रांदा-गोरखपुर एक्सप्रेस, इंदौर-हावड़ा, उदयपुर- शालीमार, कोलकाता- अजमेर, बीकानेर-पुरी एक्सप्रेस, निजामुद्दीन- अंबिकापुर एक्सप्रेस शामिल हैं। ये सभी ट्रेन अप व डाउन दिशा में निरस्त रहेंगी


By - sagar tv news
26-Aug-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.