The young man hit half a dozen vehicles with his vehicle and CCTV came to the fore. sagar tv news |
युवक ने अपने वाहन से आधा-दर्जन वाहनों को ट-क्क-र मा-री CCTV आया सामने
एमपी के देवास जिले के जवाहर नगर क्षेत्र में रविवार को सुबह एक बड़ा हादसा होते हुए टल गया। वहां से गुजर रहे एक युवक ने अपने वाहन से करीब आधा दर्जन वाहनों को टक्कर मारी। जिसमें कई वाहनों में काफी नुकसान हुआ है। मामले में क्षेत्र के रहवासियों ने वाहन चालक अजय पिता लक्ष्मण मालवीय (28) निवासी कबीट कॉलोनी के खिलाफ संबंधित थाने में मामला दर्ज करवाया है। घटना का एक सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है।
जानकारी के अनुसार जवाहर नगर में रविवार सुबह अजय नामक युवक अपनी नई टाटा की कार लेकर गुजरा जिसमें उसने रास्ते में रखी करीब आधा दर्जन कारों में अपने वाहन से टक्कर मारीञ जिसमें कई वाहनों में काफी नुकसान हुआ है। जबकि एक मकान की दीवार भी क्षतिग्रस्त हुई है। घटना के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ लग गई।
रहवासियों ने वाहन चालक को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले करके उसके ऊपर मामला दर्ज करवाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक की कार को जब्त कर थाने पहुंचा दिया। बताया जा रहा है कि युवक अपने परिवार के साथ घर से निकला था और उसने गाड़ी भी कुछ दिनों पहले ही खरीदी है।