Sagar - Panic created due to breaking of window glass in Shatabdi Express train. sagar tv news |

 

Sagar - शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन में विंडों का कांच टूटने से मची खलवली

 

 

 

सागर जिले के बीना पहुंची नई दिल्ली से चलकर रानी कमलापति रेलवे स्टेशन जा रही शताब्दी एक्सप्रेस के ई-2 कोच में जाखलौन रेलवे स्टेशन के पास अज्ञात व्यक्ति ने पत्थर मारकर कांच तोड़ दिया है। ट्रेन के बीना रेलवे स्टेशन पहुंचने पर आरपीएफ स्टाफ ने ट्रेन की जांच कर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत करा दिया है। जानकारी के अनुसार शताब्दी एक्सप्रेस ललितपुर रेलवे स्टेशन पर रुकने के बाद बीना के लिए रवाना हुई थी।

 

 

 

ट्रेन अपनी करीब 130 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पटरी पर दौड़ रही थी, इसी दौरान जाखलौन स्टेशन के पास किसी ने ट्रेन के ई-2 कोच में पत्थर मार दिया। इससे सीट नंबर 9-10 की विंडों का कांच टूट गया। वहां बैठे यात्री बाल-बाल बच गए। यात्रियों ने इसकी सूचना ट्रेन के स्टाफ को दी। कंट्रोल से घटना की जानकारी मिलने पर आरपीएफ स्टाफ हरकत में आ गया और ट्रेन जैसे ही प्लेटफार्म नंबर तीन पर पहुंची तो आरपीएफ ने ट्रेन अटेंड कर टीसी स्टाफ से घटना के संबंध में चर्चा की।

 

 

 

स्टाफ ने आरपीएफ को बताया कि पत्थर लगने के बाद कांच टूटकर किसी यात्री को नहीं लगा, इससे एक बड़ी घटना होने से टल गई। आरपीएफ स्टाफ ने ट्रेन स्टाफ और वहां बैठे यात्रियों से पूरी जानकारी लेने के बाद मंडल सुरक्षा नियंत्रण कक्ष भेजी है, वहां से संबंधित आरपीएफ थाने को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया जाएगा।


By - sagaetvnews
24-Aug-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.