Sagar - After former Chief Minister Digvijay Singh, Rajendras mother also turned out to be Corona positive sagar tv
Sagar - पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के बाद, अंजना की माँ भी निकली कोरोना पॉजिटिव
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद खुरई स्वास्थ्य विभाग ने बरोदिया नोनागिर गांव के दो परिवारों के नौ सदस्यों के अलावा दो पुलिस कर्मियों और प्रशासनिक अधिकारियों के कोविड़ टेस्ट के लिए सैंपल लिए थे। जिसकी जांच रिपोर्ट आ गई है, जिसमें मृतक राजेंद्र अहिरवार की मां कोरोना पॉजिटिव निकली हैं। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मंगलवार को इस बात की जानकारी दी थी कि उनकी कोविड-19 टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय ने इस बारे में अपने सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर भी अपडेट जारी किया था।
इसके बाद खुरई का स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गया था और तत्काल टीम बरोदिया नोनागिर गांव पहुंची थी। यहां बता दे कि पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह रक्षाबंधन के दिन खुरई के बरोदिया नोनागिर गांव आए हुए थे। जहां वह अपनी मुंहबोली बहन बड़ीबहू अहिरवार, मृतक राजेंद्र अहिरवार के घर गए हुए थे। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मंगलवार को ही दो परिवारों के नौ सदस्यों के अलावा दो पुलिसकर्मी, एसडीएम, तहसीलदार, एसडीओपी और एक अन्य व्यक्ति का कोविड टेस्ट के लिए सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया था। जिसकी जांच रिपोर्ट आज गुरुवार को आई है।
जिसमें मृतक राजेंद्र अहिरवार की मां भागवती पति रामसेवक(55) की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके बाद टीम गुरुवार की शाम को गांव पहुंची। टीम में नायब तहसीलदार रमेश कोष्टी, डॉ नीतेश दुबे महिला के घर पहुंचे। जहां टीम ने महिला को एक सप्ताह के लिए घर में आइसोलेशन कर दिया है और दवाई भी दी है।