Sagar- Intermittent rain continues, Meteorological Department issues alert of heavy rain
सागर में शनिवार को सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए है शहर और उससे लगे ग्रामीण क्षेत्रों में बारिश की बौछारें रुक रुक कर देखने को मिल रही हैं. दोपहर तक मौसम का यही हाल है जबकि शुक्रवार को भी दिन भर सूर्य और बादलों के बीच लुकाछिपी का खेल चलता रहा, अगले 24 घंटों के दौरान मौसम में बदलाव आने के आसार हैं। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार उत्तरी बंगाल की खाड़ी के ऊपर 5.8 किमी की ऊंचाई पर चक्रवातीय परिसंचरण सक्रिय है। इसके प्रभाव से 24 से 26 अगस्त के दौरान भारी बारिश होने की संभावना है।
शनिवार को भी कभी धूप खिल रही है तो कभी पानी गिरने लगता है इसकी वजह से बीच-बीच में गर्मी और उमस का माहौल देखने को मिल रहा जिसकी वजह से लोग बेचैन नजर आते हैं वहीं कुछ समय में हवाओं के साथ पानी की बौछारें पड़ती हैं जिससे राहत मिलती है
स्थानीय मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार शुक्रवार को अधिकतम तापमान 31.0 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से 2 डिग्री ज्यादा है इसके साथ ही इस सीजन में अब तक कुल 1165.7 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है।