Cobra came out of school bag, snake catcher rescued and released it in the forest. sagar tv news |

 

स्कूल बैग से निकला कोबरा,स्नेक कैचर ने रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा

 

बैतूल में गुरुवार को एक बच्चे के स्कूल बैग में कोबरा सांप निकलने से हड़कंप मच गया है। जामठी गांव में स्नेक कैचर ने बैग से सांप का रेस्क्यू किया। सर्प मित्र विशाल विश्वकर्मा अपनी टीम के साथ सूचना मिलने के 10 मिनट के भीतर ही मौके पर पहुंच गए। बाद में सांप को रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ दिया गया।

 

 

 

 


गोशाला चलाने वाले फूल चंद बारसकर के घर में एक जहरीला कोबरा देखा गया था। जब उसकी तलाश शुरू की गई तो बच्चे का स्कूल बैग हिलता दिखा। जब स्कूल बैग को जांचा गया तो उसमें कोबरा बैठा हुआ था। इस बैग को सावधानी से उठाकर घर से बाहर लाया गया। बैग से निकालने के दौरान कोबरा ने दो-तीन बार बाइट करने की भी कोशिश की। गुस्से में फुंफकार रहे इस कोबरा को आखिरकार बैग से निकाला गया और बादग में जंगल में छोड़ दिया गया। स्नेक कैचर विशाल ने बताया कि रेस्क्यू किया गया यह कोबरा स्पेक्टिकल प्रजाति का बेहद जहरीला सांप है। करीब पांच फुट लंबे इस सांप को बैग से निकाला गया।

 

 

 

 

इस दौरान उसने दो तीन बार फन फैलाकर काटने की कोशिश भी की। यह जिस प्रजाति का है, वह अगर काट ले तो इलाज न मिलने की दशा में पीड़ित व्यक्ति की महज 45 मिनट में मौत हो सकती है। विशाल ने बताया कि बारिश थमने के बाद सांप भोजन की तलाश में घरों की ओर पहुंच जाते हैं। इसीलिए वे सभी को सलाह देते हैं कि घर का बंद दरवाजा खोलते समय सावधानी रखें, आसपास देख लें। रात में अंधेरे में बाहर निकलने से बचें या टॉर्च का उपयोग करें। सांप के छिपने की जगहों जैसे अलमारी के नीचे, पलंग के पीछे, दीवार की दरारों पर खास निगरानी रखें।


By - sagaetvnews
23-Aug-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.