Sagar- Neighbor took him to feed Kurkure, remained missing for 2 hours, then the matter reached police station

 

 

Sagar- कुरकुरे खिलाने ले गया पड़ोसी, 2 घंटे रही लापता, फिर पुलिस थाने पहुंचा मामला

 

 

 

7 साल की बच्ची को कुरकुरे खिलाने का कहकर पड़ोसी अपने साथ ले गया, इधर कुछ देर तक जब मासूम दिखाई नहीं दी तो परिजनों में खलबली मच गई उन्होंने इधर-उधर उसकी तलाश की ऐसे ही करते-करते करीब 2 घंटे का समय निकल गया, परिजनों की भी सांस फूल रही थी और बिटिया का कोई सुराग नहीं मिल रहा था घबराए हुए परिजन ने हंड्रेड डायल को फोन लगाया डायल 100 को पहुंचने में देरी हुई लेकिन उससे पहले तब तक वह बिटिया अपने घर पहुंच गई,

 

 

 

डरी सहमी बच्ची मां के गले से लिपट गई जब कुछ देर तक सहलाने के बाद उन्होंने उससे बातचीत शुरू की तो बातें सुनकर परिजनों के होश उड़ गए उसने बताया कि पड़ोस में रहने वाला चेतन ठाकुर कुरकुरे खिलाने के लिए ले गया था लेकिन यहां 7 साल को मासूम अपने स्कूल और घर से मिले संस्कार काम आए वह आरोपी के चंगुल से भाग निकली वही इस घटना के बाद जब पड़ोसियों को इसकी जानकारी लगी तो वह भी आक्रोशित हो गए

 

 

 

तत्काल ही उनके परिजनों के साथ केंट थाने पहुंचे थाना प्रभारी से मिले और इसकी शिकायत की वहीं महिला सब इंस्पेक्टर ने उसके बयान लिए हैं जिसके आधार पर मामला दर्ज किया जा रहा केंट थाना प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया कि पगारा के पास रहने वाले लोग अपनी बेटी को लेकर आए हैं जिसके बयान लिए जा रहे हैं

 

 

 


बताया यह जा रहा है कि स्कूल में बच्ची को गुड टच बेड टच के बारे में बताया गया था जिसकी वजह से वह है आरोपी युवक के इरादे भांप गई और तत्काल वहां से खुद को बचाते हुए भाग निकली


By - sagaetvnews
23-Aug-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.