Bike blown up by passenger bus on Sagar-Damoh road, 3 youths sent to hospital. sagar tv news |
Sagar-दमोह रोड पर यात्री बस ने बाईक को उ-ड़ा दिया, 3 युवक अस्पताल भेजे
सागर जिले में बेलगाम दौड़ रहे वाहनों की वजह से लगातार हादसों की खबरें सामने आ रही हैं ताजा मामला बहरिया गढ़ाकोटा रोड से सामने आया जहां तेज रफ्तार यात्री बस में एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी जिस पर सवारतीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं वही इन्हें इलाज के लिए बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज एंबुलेंस की मदद से भेजा गया
मिली जानकारी के अनुसार गिरवर गांव के रहने वाले तीन युवक के बाइक पर सवार होकर सागर जाने के लिए निकले थे, घर से वह करीब 10 12 किलोमीटर आगे निकले थे टोल टैक्स और चना टोरिया के बीच मोड पर यात्री बस में टक्कर मार दी जिसकी वजह से यह तीनों उछलकर झाड़ियां में जा गिरे हादसा होने के बाद बस ड्राइवर तत्काल ही वहां से उतरा और दौड़ लगाकर भाग गया
इसके बाद यात्रियों ने उन घायलों को देख आसपास से जो राजगीर गुजर रहे थे वह भी रुके और फिर एंबुलेंस को फोन लगाया पुलिस के लिए फोन लगाया गया घायलों की हालत को देखते हुए तत्काल ही टोल टैक्स की एंबुलेंस से उन्हें अस्पताल भेजा गया मरीज के निकलते ही पुलिस भी वहां पहुंच गई जिसके बाद उन्होंने ट्रैफिक व्यवस्था सही कि यात्रियों को दूसरे वाहन में बैठा कर रवाना किया
बाइक को टक्कर मारने वाली यात्री बस बचकैया ट्रेवल्स की है, जो सागर से दमोह जाने के लिए निकली थी इसमें करीब 40 यात्री सवार थे गनीमत रही की बस के साथ कोई घटना नहीं हुई नहीं तो कोई बड़ी अनहोनी भी हो सकती थी टक्कर होते ही ड्राइवर ने बस पर कंट्रोल किया रोड किनारे खड़ी की और वहां से भाग गया था वही पुलिस फरार ड्राइवर की तलाश में जुटी हुई है