Sagar-Macronia took water worth Rs 6 crore from Rajghat, now the corporation will show strictness in recovery. sagar tv news |
सागर राजघाट बांध से मकरोनिया नगर पालिका के अधिकांश वार्डो में पानी की सप्लाई की जाती है, लेकिन इसकी व्यवस्था नगर निगम देखता है, नगर निगम को नगर पालिका से 6 करोड़ की वसूली करनी है बार-बार नोटिस देने के बाद भी वसूली नहीं हो पा रही है,
ऐसे में अब अधिकारी सख्ती बरतने के मूड में आ गए हैं, नगर निगम आयुक्त राजकुमार खत्री ने विभाग के माध्यम से आखिरी नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं इसके बाद यह व्यवस्था टाटा कंपनी सौंप देगी इसके बाद वह अपने अंदाज में इसकी वसूली करेगी
मकरोनिया के स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार भले ही बारिश का मौसम चल रहा है राजघाट लबालब भरा हुआ है लेकिन पिछले कुछ दिनों से जल सप्लाई तीन-चार दिन में ही हो रही है, जिसकी वजह से लोग परेशान हैं
वही नगर पालिका के द्वारा अगर समय रहते नगर निगम का पैसा नहीं चुकाया गया तो यह परेशानी और भी अधिक बढ़ सकती है
नगर निगम राजकुमार खत्री ने इस संबंध में जानकारी दी की वह मकरोनिया पालिका से 6 करोड़ की बकाया राशि वसूलने के लिए क्या कर रहे हैं