Sagar - Crazy about the market, whom no one can stop, many people are left slipping in the boom... Sagar TV
Sagar - बाजार के दिवाने, जिन्हें कोई नहीं रोक पाता, उफान में फिसलते-फिसलते बचे कई लोग...
सागर में एक बार फिर मानसून मेहरबान हो गया है गुरुवार की सुबह से ही शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में झमाझम बारिश हो रही है जिसकी वजह से छोटे पुल पुलिया उफान पर आ गए, रास्ते बंद हो गए, लेकिन लोग अपनी जान जोखिम में डालकर पानी के तेज बहाव के बीच से पुलिया को पार करते हुए नजर आए, तस्वीरें बंडा के धामोनी की है जहां सुबह से हुई बारिश की वजह से सलामपुर की पुलिया के ऊपर से पानी आ गया था,
गुरुवार को सेसई का बाजार भरता है यह सभी लोग बाजार करने के लिए घर से निकले थे लेकिन पुलिया के ऊपर से पानी था इसके बाद यह सभी घर लौट के बजाय जान जोखिम में डालकर रास्ते को पार करते हुए नजर आए कई बार तो युवकों की बाइक फिसलते फिसलते बची लेकिन वह इसे पार करने नहीं माने, स्थानीय लोगों ने जानकारी देते हुए बताया कि बारिश के मौसम में अक्सर यह परेशानी होती है अगर 1 घंटे भी बारिश हो जाए तो पुलिया के ऊपर दो से तीन फीट तक पानी आ जाता है यहां से निकलने के लिए कोई दूसरा रास्ता भी नहीं है
इसलिए ग्रामीण एक दूसरे की मदद करते हुए इसको पार करते हुए अपने गंतव्य की ओर जाते हैं, वहीं प्रशासन के द्वारा भी बारिश के दिनों में यहां पर कोई इंतजाम नहीं किए जाते हैं अगर कोई दुर्भाग्यपूर्ण घटना हो गई तो इसका जिम्मेदार कौन होगा यह है बड़ा सवाल है अन्य जगहों पर देखें तो जहां इस तरह की स्थिति बनती है वहां पर पुलिस भी एक्टिव नजर आती है, वेरीगेट्स लगाकर रास्ते को बंद कर देती है, कई जगह पर चौकीदार भी तैनात कर दिए जाते हैं लेकिन यहां की स्थिति कुछ अलग है.