Sagar - Why are people afraid of going to the place where there was a gathering of leaders two days ago?

 

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद खुरई का स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गया है। पूर्व मुख्यमंत्री के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर के बाद खुरई के बरोदिया नोनागिर गांव का परिवार भी हड़कंप में आ गया है। एक दिन पहले ही पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह अपनी मुंह बोली बहन से राखी बंधवाने के लिए गांव आए हुए थे। जानकारी लगते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंची है। जानकारी के अनुसार प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने इस बात की जानकारी दी है कि उनकी कोविड-19 टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय ने इस बारे में अपने सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर अपडेट जारी किया है और कहा है कि वह अब कुछ दिनों तक किसी से भी नहीं मिल पाएंगे। दरअसल पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह रक्षाबंधन के दिन खुरई के बरोदिया नोनागिर गांव आए हुए थे। जहां वह अपनी मुंहबोली बहन बड़ीबहू अहिरवार, मृतक राजेंद्र अहिरवार, मोहन अहिरवार के घर गए हुए थे। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर लगते ही खुरई स्वास्थ्य विभाग ने तत्काल टीम का गठन किया। 

जिसमें डॉ नीतेश दुबे, लैब टेक्नीशियन कपिल ओझा, लैब टेक्नीशियन आकाश रजक, विजय पाल बरोदिया नोनागिर गांव पहुंचे। जहां टीम ने तीनों घरों के 9 लोगों के अलावा वहां ड्यूटी कर रहे दो पुलिसकर्मियों के भी कोविड़ टेस्ट के लिए सैंपल लिए और सभी लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया है। इसके अलावा उस समय मौके पर मौजूद एसडीएम का भी कोविड टेस्ट के लिए सैंपल लिया गया है। 

 

टीम ने सभी लोगों के सैंपल लिए हैं

 

खुरई बीएमओ डॉ शेखर श्रीवास्तव ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के कोरोना पॉजिटिव की खबर के बाद तत्काल टीम का गठन कर गांव भेजा गया है। परिवार और पुलिसकर्मियों के सैंपल लिए गए हैं। साथ ही एसडीएम का भी सैंपल लिया गया है। सैंपल जांच के लिए भेजे जाएंगे। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।


By - sagar tv news
22-Aug-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.