Sagar - Digvijay Singh reached Barodia Naunagir, tied Rakhi with Anjanas family. sagar tv news |
Sagar - दिग्विजय सिंह पहुंचे बरोदिया नौनागिर, अंजना के परिजनो से बंधवाई राखी
प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह सोमवार की दोपहर को खुरई के बरोदिया नोनागिर गांव पहुंचे। इसके लिए प्रशासन और पुलिस विभाग ने पहले से ही तैयारियां कर ली थी।
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने यहां मृतक नितिन उर्फ लालू अहिरवार और मृतक अंजना अहिरवार की मां से मुलाकात की। पिछले साल भी उन्होंने रक्षाबंधन पर बरोदिया नोनागिर गांव आकर अंजना अहिरवार और उसकी मां से राखी बंधवाई थी। मई 2024 में अंजना अहिरवार की जान चली गई थी उसकी मौत के बाद यह पहला रक्षाबंधन का त्योहार है।
इसके पहले अंजना अहिरवार की अंत्येष्टि में भी पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह शामिल हुए थे। दरअसल बरोदिया नोनागिर गांव में अगस्त 2023 में गांव के लोगों ने एक युवक नितिन अहिरवार की पीट-पीटकर मर्डर कर दिया था
इस घटना के बाद पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह अपनी पत्नी के साथ गांव पहुंचे थे। जहां रक्षाबंधन के मौके पर उन्होंने नितिन अहिरवार की मां और और बहन से राखी बंधवाई थी।
इस घटना के बाद 26 मई 2024 को नितिन अहिरवार के मामले में गवाह राजेंद्र अहिरवार पर भी राजीनामा का दबाव बनाकर उसकी भी जान ले ली थी इसमें राजेंद्र अहिरवार को जब परिजन सागर से पोस्टमार्टम कराने के बाद अपने गांव ले जा रहे थे तो खुरई में वाहन से मृतक राजेंद्र अहिरवार की मुंह बोली भतीजी अंजना अहिरवार कूद गई थी, जिससे उसकी भी जान चली गई थी।