Sisters reached Sagars Katra market, huge crowd gathered on Rakshabandhan
सागर के कटरा बाजार पहुंची बहनें, रक्षाबंधन पर उमड़ी भारी भीड़
भैया मेरे राखी के बंधन को निभाना... जी हाँ रक्षाबंधन का ये गाना बड़ा ही मशहूर है और इसका मतलब भी बड़ा प्यारा है सोमवार 19 अगस्त को देश भर में रक्षाबंधन का पर्व मनाया जायेगा। जिसको लेकर सागर में एक अलग ही रौनक देखने को मिली। बड़ी संख्या में बहनें अपने भाइयों की कलाइयों पर राखी बांधने के लिए राखियां लेने पहुंची। कटरा बाजार पूरी तरह से गुलज़ार नज़र आया। चारों तरफ की सड़कें भरी हुई थी।
हो भी क्यों न क्योंकि बाज़ार में एक से बढ़कर राखियां जो आई हैं। सबसे ज्यादा ट्रेंड में खाटू श्याम,राम दरबार, भैया-भाभी कॉम्बो और ब्रो जैसी राखी हैं। रक्षाबंधन पर राखियों के अलावा रूमाल तिलक, कुमकुम और मिठाई समेत कपड़ों की खासी डिमांड देखने को मिल रही है। इसलिए बाजार में गज़ब की भीड़-भाड़ दिखाई दे रही है।
बहनों ने अपने भाइयों के लिए अलग-अलग तरह की राखियों की खरीददारी की, जब बहनों से बात की गयी तो उन्होंने बताया की खाटू श्याम और भैया भाभी कॉम्बो जैसी राखियां खरीदी हैं। वहीं दुकानदारों ने भी जानकारी दी।--------