The girl boyfriend was not found, the brothers had done all this. sagar tv news |
ग्वालियर में युवती की ऑनर किलिंग के बाद से लापता उसके बॉयफ्रेंड का पता नहीं चला है। बताया ये भी जा रहा है कि शनिवार देर शाम वह अपने घर शिवपुरी पहुंच गया। हालांकि पुलिस ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। पुलिस मानकर चल रही थी कि कहीं युवक के साथ भी कोई अनहोनी न हो गई हो। शुक्रवार को युवती की उसके पिता ने गमछे से गला घोंटकर हत्या कर दी थी, इसके बाद खुद थाने भी पहुंच गया था।
पुलिस को सीसीटीवी फुटेज मिले थे। युवती के दोनों भाई उसके प्रेमी को बाइक में बीच में बैठाकर ले जाते हुए दिखाई दिए थे। एक जगह मारपीट करते हुए भी नजर आए थे।
संजना प्रजापति (18) का बॉयफ्रेंड नरेंद्र जाटव पहले से शादीशुदा है। जब वह घर (नरवर, शिवपुरी) पहुंचा तो पत्नी छोड़कर जा चुकी थी। अब न तो उसे प्रेमिका मिली, न पत्नी। एक बात साफ है कि वह बीच रास्ते में शोर नहीं मचाता। पब्लिक नहीं जुटती तो युवती के दोनों बड़े भाई अवधेश और भरत उसे कहीं ले जाकर मार डालते।
युवती का भाई मामा के साथ थाने पहुंचा नरेंद्र के साथ युवती के दोनों भाई भी लापता थे। पुलिस तीनों की तलाश में जुटी थी। इस बीच शनिवार सुबह युवती का भाई अवधेश अपने मामा के साथ गिरवाई थाने पहुंच गया। उसने बताया कि वह बहन के प्रेमी को बाइक पर बैठाकर ले जा रहा था, लेकिन झांसी रोड पर हंगामा करने लगा। इससे भीड़ जमा हो गई। इतने में वह हमसे छूटकर भाग गया।
पुलिस को इस कहानी पर यकीन नहीं था। पुलिस को लग रहा था कि कहीं नरेंद्र के साथ कुछ गलत तो नहीं हो गया। शनवार शाम को पुलिस को सूचना मिली कि नरेंद्र अपने घर पहुंच गया है। उसका कहना है कि यदि वह भागता नहीं तो संजना के दोनों भाई उसकी भी हत्या कर देते।