Sagar- Seeing 8 feet long crocodile in village, forest department laid trap for rescue. sagar tv news |

 

सागर के ग्राम छिरारी में स्थित बड़े तालाब में मगरमच्छ घुस गया। ग्रामीणों ने तालाब के किनारे करीब 8 फीट लंबा मगरमच्छ देखा तो गांव में हड़कंप मच गया। लोग दहशत में आए। उन्होंने तत्काल मामले की सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही दक्षिण वन मंडल की टीम गांव में पहुंची। तालाब में मगरमच्छ का रेस्क्यू शुरू किया। लेकिन मगरमच्छ पकड़ में नहीं आ सका।

 

 

वन विभाग ने गांव के बड़े तालाब में मगरमच्छ होने की मुनादी कराई है। ग्रामीणों को तालाब से दूर रहने की सलाह दी गई है। साथ ही स्कूल बच्चों को भी समझाइश दी गई है। इसके अलावा ग्रामीणों को तालाब से मवेशियों को दूर रखने की अपील की गई है। ताकि किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना न हो सके।

 

 

वन विभाग के डिप्टी रेंजर कुंअर सिंह राजपूत ने बताया कि छिरारी के बड़े तालाब में ग्रामीणों ने मगरमच्छ देखा है। सूचना मिलते ही टीम गांव में पहुंची और मगरमच्छ पकड़ने के लिए रविवार को भी रेस्क्यू किया जा रहा है। तालाब में जाल बिछाया गया। शनिवार को रेस्क्यू के दौरान मगरमच्छ जाल तोड़कर भाग निकला था। उसके पकड़ने के लिए अब तालाब में बड़ा जाल डाला गया है।

 

 

जल्द ही मगरमच्छ को पकड़ लिया जाएगा। जब तक मगरमच्छ पकड़ा नहीं जाता, गांव वालों को तालाब से दूर रहने की सलाह दी गई है। क्योंकि गांव के लोग इस तालाब के पानी का उपयोग नहाने, कपड़े धोने और मवेशियों को पिलाने में करते हैं।

 

 

 


By - sagar tv news
18-Aug-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.