Sagar-The new collector showed strict attitude, Patwaris prevailed! , sagar tv news |
Sagar-नए कलेक्टर ने दिखाए सख्त तेवर, पटवारियों की आई सामत !
सागर कलेक्टर संदीप जे आर को ज्वाइन किये हुए दस दिन से ज्यादा का समय हो गया है, और अब धीरे धीरे उनके सख्त तेवर दिखाई देने लगे है, लापरवाही करने वालो को वह कतई भी बख्सने के मूड में नहीं है, वह अपनी इसी प्रणाली के लिए जाने भी जाते है, शनिवार को कलेक्टर संदीप जी.आर. ने राजस्व महाअभियान की समीक्षा की जिसमे चार पटवारियों को निलंबित करने के आदेश दिए जबकि तीन एसडीएम को कारण बताओं नोटिस जारी किए । इस अवसर पर अपर कलेक्टर रुपेश उपाध्याय समेत सभी एसडीएम, तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार मौजूद थे।
कलेक्टर संदीप जी. आर. ने राजस्व महाअभियान भाग 2 की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए की सभी एसडीएम, तहसीलदार प्रतिदिन पटवारियों की बैठक लेकर उनसे प्रगति की जानकारी प्राप्त करें और जो प्रगति न लाएं उनको तत्काल निलंबन करने की कार्रवाई करें। उन्होंने आज चार पटवारी जिनकी प्रगति संतोषजनक नहीं पाई गई उनको तत्काल प्रभाव से निलंबन करने की निर्देश दिए ।
कलेक्टर ने कहा कि इसी प्रकार तीन एसडीएम के द्वारा राजस्व महा अभियान के अंतर्गत संतुष्ट जनक प्रगति न लाने पर कारण बताओं नोटिस जारी किए जाएं। कलेक्टर श्री संदीप जी. आर. ने ई केवाईसी की प्रगति संतोषजनक न आने पर दो दर्जन से अधिक पटवारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं।
उन्होंने नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन का शत प्रतिशत निराकरण ना होने पर आप्रसन्नता व्यक्त की एवं कहा की इन सभी राजस्व अधिकारियों की सूची प्रस्तुत करें , जिससे उनके खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
कलेक्टर संदीप जी. आर. ने बताया कि तीन एसडीएम को कारण बताओं नोटिस जारी किए गए हैं उनमें बंडा, बीना, देवरी शामिल हैं।किसी प्रकार जिन चार पटवारी को निलंबित किया गया है उनमें अभय शुक्ला, नीलेश मिश्रा, देशराज अहिरवार , विजय कुमार पाठक शामिल है।