Protest against Kolkata incident in Sagar with slogan We want justice, doctors strike
Sagar-वी वॉन्ट जस्टिस के लगाए नारे के साथ कोलकाता की घटना का सागर में विरोध, डॉक्टर्स की हड़ताल
कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ हुई घटना के बाद देशभर के डॉक्टर प्रदर्शन कर रहे हैं। शुक्रवार से सागर में डॉक्टर हड़ताल पर चले गए हैं। सागर में बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज के जूनियर डॉक्टरों ने हड़ताल शुरू कर दी है। शुक्रवार को उन्होंने ओपीडी में काम बंद रखा और बीएमसी परिसर में टेंट लगाकर घटनाक्रम के विरोध में बैठे।
डॉक्टरों की हड़ताल से अस्पताल में वैकल्पिक व्यवस्था की गई है। ताकि मरीजों के लिए इलाज में परेशानी न हो। हालांकि डॉक्टर इमरजेंसी सेवाएं दे रहे हैं।