Historic passenger bus strike ends in Sagar, big decision taken regarding old bus stand also
सागर में चल रही ऐतिहासिक यात्री बस हड़ताल आखिरकार रक्षाबंधन से पहले खत्म हो गई है आज शुक्रवार से ही यात्री बसों का संचालन शुरू हो जाएगी इस निर्णय के साथ ही सागर की जनता की बड़ी जीत हुई है क्योंकि दो दिन पहले सागर की जनता ने पूरा शहर बंद करके अपना अभी मत दिया था जिसके बाद प्रशासन के तेवर नरम पड़े और लगातार एक के बाद एक तीन बैठक हुई और जिसमें इस पर पुनः संचालन को लेकर सहमति बनी है
बस ऑपरेटरों के द्वारा जो एक सूत्रीय मांग की जा रही थी पुराना बस स्टैंड चालू किया जाए वह चालू ही रहेगा लेकिन इसके साथ न्यू बस स्टैंड विद्यासागर बस स्टैंड मोती नगर बस स्टैंड भी संचालित किए जाएंगे 12 दिन तक सैकड़ो बसों की पहिए थमे रहे, नगर विधायक शैलेंद्र जैन की मध्यस्थता की वजह से यह सकारात्मक परिणाम सामने आया है शुक्रवार को भी तीसरे चरण की बैठक स्मार्ट सिटी कार्यालय में हुई थी जिसमें इन बिंदुओं को लेकर चर्चा की गई और सहमति बनी है
बस एसोसिएशन के अध्यक्ष संतोष पांडे ने बताया कि प्रशासन के द्वारा जो निर्णय लिया गया है उसे भाई संतुष्ट है और अब से ही यात्री बसों को शुरू कर रहे हैं उन्होंने नगर विधायक शैलेंद्र जैन गोपाल भार्गव ,प्रभारी मंत्री और मंत्री गोविंद सिंह राजपूत का विशेष रूप से आभार जताया है