How the first Independence Day was celebrated in Sagar 78 years ago, which minister hoisted the tricolor, see
सागर में 78 साल पहले कैसे मनाया था पहला स्वतंत्रता दिवस कौन से मंत्री ने फहराया था तिरंगा देखिए
200 साल अंग्रेजों की गुलामी से 15 अगस्त 1947 को भारत को आजादी मिली थी. इस बार उसी आज़ादी का 78 वा स्वतंत्रता दिवस बड़े ही धूमधाम और हर्ष उल्लास के साथ मनाया जा रहा लेकिन एमपी के सागर में आजादी का पहला स्वतंत्रता दिवस किस तरह से मनाया गया था आज हम आपको उसके बारे में बताने जा रहे हैं.
78 साल पहले हर घर तिरंगा लगाकर आजादी का उत्स्व मनाया गया था. जिसे नया तिरंगा नहीं मिल पाया था, उसने पुराने तिरंगे को फहराया था और जिसके पास पुराना तिरंगा भी नहीं था. उसने कागज के तिरंगा बनाकर अपने घरों पर लगाए थे. इसके अलावा बम के गोलों से सलामी दी गई थी. सागर में पहला स्वतंत्रता दिवस रात 12:01 मिनिट से शुरू हुआ था और करीब 9 घंटे तक चला था. जिसमें दिन भर अलग-अलग तरह के कार्यक्रम हुए थे. इसमें मध्य प्रांत के अर्थ मंत्री दुर्गा शंकर मेहता शामिल हुए थे. उन्होंने किला में आयोजित हुए मुख्य कार्यक्रम में झंडा वंदन किया था. वही चकरा घाट के फर्श पर 63 बम के गोलों से सलामी दी गई थी.
सागर के अहमदनगर में सत्यम कला एवं संस्कृति संग्रहालय है. यहां पर आजादी से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण चीज रखी हैं. इसकी संस्थापक दामोदर अग्निहोत्री बताते हैं कि संग्रहालय में एक अल्काट प्रेस के द्वारा छापा गया. पंपलेट भी संजोया गया है. जिसमें 15 अगस्त 1947 को किस तरह से कार्यक्रम होना है. उसकी पूरी रूपरेखा दी गई है.
धार्मिक स्थान में रात्रि 12:01 से लगातार 5 मिनट तक घंटे घड़ियाल बजाई जाए. ईश्वर की आराधना की जाए. 15 अगस्त 1947 को बम गोले का एक धमाका होते ही सुबह 5:00 बजे सवेरे मोहल्ले में प्रभात फेरिया निकलेगी. किला कचहरी कोतवाली आदि पर शहनाइयों का बजाना आरंभ हो जाएगा. 7:00 बजे सवेरे निजी घरों दुकानों कचहरी और अन्य सरकारी और सार्वजनिक स्थानों पर राष्ट्रीय झंडा फहरा जाएंगे.
सुबह 9 बजे किले के भीतर मैदान पर कार्यक्रम पलटन पुलिस राष्ट्रीय कार्यकर्ता अखाड़े, कॉलेज, हाई स्कूल, मिडिल स्कूल, प्राइमरी स्कूल के विद्यार्थी, स्त्रियों और जनता अपनी निश्चित जगह पर खड़ी रहेगी. मध्य प्रांतीय अर्थ मंत्री पंडित दुर्गा शंकर जी मेहता द्वारा राष्ट्रीय झंडे का आरोहण करेगें. राष्ट्रगीत राष्ट्रीय झंडे को फौजी की सलामी पलटन और पुलिस की परेड मंत्री जी का संदेश, शस्त्र पूजा ,झंडा अभिवादन और फौजी सलामी दी जाएगी.