Such an atmosphere in Sagar after many decades, Sagar remained closed for the whole day on an appeal. sagar tv news |
सागर में लंबे समय के बाद किसी मुद्दे पर विरोध में प्रभावी असर देखने को मिला है, नए बस स्टेंड के विरोध में और पुराने बस स्टैंड को चालू करने की मांग को लेकर सागर बंद की अपील की गई थी। जानकारों के अनुसार ऐसा कई दशकों बाद देखा गया है कि सागर में सिर्फ अपील पर व्यापारिक प्रतिष्ठानों से लेकर चाय पान के टपरे तक बंद है। सड़को पर लोगो को दुकानें बंद कराने के लिए उतरना तक नही पड़ा, सागर बंद बताता है कि नए बस स्टेंड की व्यवस्था से आमजनता से लेकर सभी को परेशानी है
शहर के बीचोंबीच बने मुख्य बस स्टैंड को बंद किए जाने को लेकर पिछले एक महीने से बस ऑपरेटर और जिला प्रशासन के बीच चल रहा गतिरोध बढ़ता जा रहा है. बस ऑपरेटर के समर्थन में व्यापारी, सामाजिक और राजनीतिक संगठन भी आ गए हैं. पिछले 5 अगस्त से सागर जिले में बसों का संचालन पूरी तरह से बंद है. मंगलवार को पूरे शहर को बंद रख पुराना बस स्टैंड फिर चालू करने की मांग को जोर-शोर से उठाया.
बस ऑपरेटर्स ने चेतावनी दी है कि अगर सागर का पुराना बस स्टैंड नहीं शुरू किया गया तो पूरे मध्य प्रदेश में बसों का संचालन बंद किया जाएगा. दरअसल, शहर में स्मार्ट सिटी द्वारा शहर से दूर बस स्टैंड बनाया गया है और शहर के बीचो-बीच बने बस स्टैंड को जिला प्रशासन ने बंद कर दिया है. इस वजह से बस संचालकों के साथ यात्रियों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. बस ऑपरेटर यूनियन के समर्थन में व्यापारिक और सामाजिक संगठन भी आ गए हैं. पुरा बस स्टैंड बंद करने से शहर के व्यापार पर भी असर पड़ा है.