People of Banda are on the streets to get the old bus stand of Sagar started.
सागर का पुराना बस स्टैंड और उसे वापस चालू करने के लिए चल रही हड़ताल को अपार जन समर्थन मिल रहा है, शहर के अलावा अब ग्रामीण क्षेत्र से भी इसको समर्थन देने की खबरें सामने आने लगी है, बंडा में भी बसों के समर्थन में और पुराना स्टैंड चालू करने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम अनु विभाग के अधिकारी को ज्ञापन सोपा गया है बताया गया
कि बस हड़ताल होने की वजह से और नई स्टैंड चालू होने पर सबसे ज्यादा परेशानी इन यात्री बसों में सफर करने वाले मुसाफिरों को हो रही है, पुराना स्टैंड नगर के बीचों बीच है यहां से कटरा बाजार बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज जिला अस्पताल स्कूल कॉलेज रेलवे स्टेशन सहित सब कुछ नजदीक पढ़ते हैं चाहे तो लोग पैदल भी चले जाएं
लेकिन रोजाना जो हजारों की संख्या में यात्री बस में बैठकर शहर आते हैं वह परेशान हो रहे हैं, यात्री बसों से सफर करने वाले मुसाफिरों को अब बार-बार वाहन बदलना पड़ते हैं और दो गुना तक किराया देना पड़ रहा है, समय भी अधिक लगने लगा है, जनता के हित को देखते हुए प्रशासन को जल्द निर्णय लेना चाहिए
यात्रियों का कहना है कि बड़े साहब और बड़े लोग तो अपनी ऐसी कार में बैठकर सफर करते हैं और वह बता रहे हैं कि स्टैंड कहां सही रहेगा जबकि जो हम लोग यात्रा करते हैं