Sagar Bandh on 13th August, know what will be open and closed on this day. sagar tv news |
सागर जिले में पिछले 7 दिनों से यात्री बसों की हड़ताल जारी है इसका सबसे ज्यादा शहर के बाजार पर दिखाई दे रहा है, अगर रक्षाबंधन तक बस सेवा शुरू नहीं हुई तो करोड़ों के नुकसान होने का अनुमान है वही बस ऑपरेटर को समर्थन देते हुए व्यापारी संघ ने 13 अगस्त को सागर बंद का आवाहन किया है सागर के पुरानी बस स्टैंड पर धरना प्रदर्शन किया जा रहा है जिसमें प्रमुख रूप से अब तक, थोक वस्त्र विक्रेता संघ, मोबाइल एसोसिएशन, तंबाकू विक्रेता संघ, होटल नमकीन मिष्ठान खान पान विक्रेता संघ सहित कई व्यापारिक संगठन अपना समर्थन दे चुके हैं और वह सागर बंद में अपना सहयोग देंगे
वहीं इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्र से भी अब इस हड़ताल के लिए अच्छा खासा समर्थन मिलने लगा है
ऐसे में यह माना जा सकता है कि 13 अगस्त के दिन लगभग पूरा सागर बंद रह सकता है और अगर इस दिन बाहरी लोग खरीदारी करने के लिए आते हैं तो उन्हें निराश होकर वापस लौटना पड़ सकता है
बस एसोसिएशन के द्वारा भी लगातार ऑटो के माध्यम से प्रचार प्रसार कराया जा रहा है और शांतिपूर्वक सागर बंद करने की अपील की जा रही है वहीं इसके समर्थन में भी कई लोग अपने जेब के पैसे खर्च कर ऑटो से और अन्य माध्यमों से नगर बंद करने की अपील कर रहे हैं
10 अगस्त को नगर में जनता को बताने के लिए और प्रशासन को जगाने के लिए मसाल जुलूस भी निकाला गया था जिसमें सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल हुए थे और लोगों की जन समर्थन को देखते हुए बस ऑपरेटर के हौसले भी सातवे आसमान पर पहुंच गए हैं उनका कहना है कि यह जनता की लड़ाई है हमारी रोजी-रोटी की लड़ाई है इसे अंजाम पर पहुंच कर ही दम लेंगे इसके लिए चाहे भूख हड़ताल करना पड़े मंत्री विधायक सांसदों का घेराव करना पड़े सब कुछ करने के लिए तैयार हैं