Sagar- Bullet fired at new bus stand, guard argued with employees. sagar tv news |
Sagar-नए बस स्टैंड पर चली गोली, कर्मचारियों से गार्ड की बहस
सागर में राजघाट रोड पर संचालित नए बस स्टैंड पर बीती रात ठेकेदार के सिक्योरिटी गार्ड ने दो राउंड हवाई फायर कर दहशत फैला दी। उसका बस स्टैंड पर कार्यरत कर्मचारियों से विवाद हो गया था। उसका कहना था कि चोरियां हो रही हैं, लेकिन कोई रोकता नहीं। गाली-गलौज के बाद उसने हवाई फायर कर दिए। निगम कर्मी की रिपोर्ट पर सिविल लाइन पुलिस ने गार्ड के खिलाफ केस दर्ज किया है। मामले की जांच चल रही है।
सिविल लाइन थाना प्रभारी एलएल उईके ने बताया कि नए बस स्टैंड के पीछे तरफ निर्माण चल रहा है। यहां ठेकेदार ने सिक्योरिटी गार्ड रखा है। आसपास दुकानें हैं। सिक्योरिटी गार्ड मनोज गर्ग का शुक्रवार की रात बस स्टैंड पर कार्यरत कर्मचारियों से विवाद हुआ था। उसने गाली-गलौज की थी। कर्मचारियों को धमकाते हुए उसने अपनी 12 बोर की लाइसेंसी बंदूक से हवाई फायर कर दिए। जिसकी सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।