Sagar - Bulldozer ran on this building of Katra, dozens of people came to watch the action. sagar tv news |

 

Sagar - कटरा की इस बिल्डिंग पर चला बुलडोजर, कार्रवाई देखने पहुंचे दर्जनों लोग

 

 


मानसून के सीजन में जर्जर भवन गिरने की वजह से कोई अनहोनी ना हो जाए, इसकी एहतियातन सागर नगर में पुराने मकान को तोड़ने की कार्रवाई की जा रही है, नगर निगम के द्वारा ऐसे लोगों को नोटिस भी जारी किए गए हैं वही रविवार को निगम के अमले के प्रसूतिग्रह के बाजू में पुरानी और जर्जर दो मंजिला बिल्डिंग पर बुलडोजर चलाया और उसे धराशाई कर दिया बता दें कि यह बिल्डिंग सतभैया फार्म की है जो काफी जर्जर हो गई थी

 

 

 

दरअसल पिछले रविवार को सागर जिले के शाहपुरा में पुरानी दीवार गिरने की वजह से नौ बच्चों की दुखद जान चली गई थी इसके बाद से सागर जिले में लगातार प्रशासनिक अमला अलर्ट मोड पर है जहां पर भी इस तरह की मकान दुकान भवन बिल्डिंग खड़े हुए हैं जो कभी भी गिर सकते हैं और इसे कोई घटना हो सकती है उन्हें तोड़ा जा रहा है कटरा क्षेत्र में जिस बिल्डिंग पर बुलडोजर चलाया गया है वह बीच बाजार में है उसके किनारे से रास्ते लगे हुए हैं जहां दिन में सैकड़ो लोगों का आना-जाना होता है अभी भी वहां पर राखी का मार्केट सज कर तैयार हो गया है और लोग खरीदी करने के लिए पहुंचने लगे हैं वही जिस समय बिल्डिंग पर बुलडोजर चलाया गया उसे समय पुलिस भी मौके पर मौजूद थी साथ ही यहां पर बड़ी संख्या में लोग इस कार्रवाई को देखने के लिए पहुंचे थे कुछ अपने मोबाइल से वीडियो बना दे रहे कुछ देखते रहे कि कैसे बुलडोजर इसे तोड़ रहा है


By - sagaetvnews
11-Aug-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.