Sagar - Schools are opening arbitrarily, schools were found closed during surprise inspection, children were getting drenched in water.
सागर में जिला पंचायत उपाध्यक्ष और जिला शिक्षा समिति अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह ठाकुर ने गुरूवार को देवरी विकासखंड के स्कूलों का निरीक्षण किया, जिसमें स्कूली शिक्षक नदारद मिले और बच्चे स्कूल खुलने के इंतजार में बाहर पानी भीगते मिले। जिसके बाद उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों को स्थिति से अवगत कराते हुए नाराजगी व्यक्त की,
बता दे कि गुरूवार को जिला पंचायत उपाध्यक्ष ने देवरी विकासखंड के महाराजपुर संकुल का झमारा हाई स्कूल और प्राथमिक शाला रमखिरिया का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान हाईस्कूल झमारा में 11.40 बजे ताला लगा पाया गया, स्कूल के बाहर भीगते बच्चों से पूछने पर बताया कि अभी तक स्कुलमें पदस्थ कोई भी शिक्षक नही आये है। बच्चों का कहना था कि स्कूल हमेशा 12 के आसपास ही खुलता है। इसी शाला परिसर में मिडिल स्कूल भी शामिल है जो बंद पाया गया इसी प्रकार ग्राम रामखिरिया में 11.10 बजे पहुंचने पर शिक्षक अनुपस्थित पाये गये। बाद में शिक्षिका अहिरवार पहुंची समय पर पहुंचने के निर्देश दिए। ग्राम सिलकुही में 11 बजे स्कूल बंद पाया गया। स्कूली बच्चे बाउंड्री वॉल पार कर स्कूल में प्रवेश कर इंतजार करते पाये गए। बच्चों एवम स्थानीय लोगों चर्चा में बताया कि पदस्थ शिक्षक बड़कुल जी एवम यादव जी हमेशा 11 बजे के बाद ही आते है समय पर न पहुँचने के कारण स्कूल बिलंब से खुलता है। भ्रमण के दौरान समीपस्थ टोला के बच्चे भी स्कूल न आकार खेलते हुए पाए गए। इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी सागर,बीईओ देवरी को सूचित कर जबाबदेह कर्मचारियों पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए