Thousands of people took to the streets in support of the Sagar bus strike... sagar tv news |
सागर में पुराने स्टैंड से बसों को चलाने की मांग को लेकर पिछले तीन दिन से हड़ताल की जा रही है हड़ताल के तीसरे दिन बाइक रैली निकाली गई जिसमें सैकड़ो लोग शामिल हुए पुराने बस स्टैंड पर चल रहें धरना स्थल से बस स्टैंड एलिवेटेड कॉरिडोर होते हुए यह बाइक रैली, मोती नगर विजय टाकीज, कटरा बाजार होते हुए वापस स्टैंड पर पहुंची,
बता दें कि सागर में पिछले 3 महीने से बस ऑपरेटर और प्रशासन बस स्टैंड को लेकर आमने-सामने है बस ऑपरेटर एक सूत्रीय मांग पर अड़े हुए हैं और इसी के चलते हड़ताल कर रहे उनका कहना है कि जब तक पूर्ण स्टैंड चालू नहीं होगा वह अपनी बस नहीं चलाएंगे इसलिए सागर में 450 से अधिक बसों संचालन बंद कर दिया गया है
अब लंबी दूरी पर जाने वाले यात्री परेशान हो रहे हैं जिले के जिले में जाने वाले यात्रियों को दोगुना तीन गुना किराया चुकाना पड़ रहा है वहीं प्रशासन का कहना है कि उन्होंने 26 करोड़ की लागत से न्यू स्टैंड बनाए हैं अगर इसमें आपत्ति थी तो पहले विरोध दर्ज क्यों नहीं कराया गया था अब बहुत देरी हो चुकी है बस का संचालन तो न्यू स्टैंड से ही करना होगा वह भी तय रूट के मुताबिक,
सागर में यह बेमियादी हड़ताल चल रही है रक्षाबंधन का त्यौहार भी दहलीज पर आ गया है ऐसे में गरीब और मजदूर वर्ग के लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है और ज्यादा किराया देना पड़ेगा वह अलग होगा,