You too can become free from Kaalsarp Dosha by having darshan of Nagchandreshwar in the ocean. Know where this temple is located.
सागर में भी नागचंद्रेश्वर के दर्शन कर हो सकते आप भी कालसर्प दोष मुक्त जानिए कहा है यह मंदिर
सागर में भी नागचंद्रेश्वर की स्थापना 7 जुलाई 2024 रवि पुष्य नक्षत्र में हुई। नागचंद्रेश्वर मंदिर भारत के मध्य प्रदेश में सागर जिला मुख्यालय से 25 किलोमीटर दूर झांसी रोड बांदरी के पास स्थित हैं महाकाल धाम खेजरा दरबार के प्रसिद्धि मंदिर की तीसरी मंजिल पर स्थित है। जो इस साल पहली बार नाग पंचमी श्रावण शुक्ल पक्ष पंचमी के दिन खुलेगा। मंदिर में नागचंद्रेश्वर की अद्भुत प्रतिमा है। इसमें फन फैलाए नांग की आसन पर शिव और पार्वती विराजमान हैं। यह दुनिया का दूसरा मंदिर हैं।
ऐसी मान्यता है कि भगवान नागचंद्रेश्वर के दर्शन करने मात्र से ही व्यक्ति कालसर्प दोष से मुक्त हो जाता है। नाग पंचमी के दिन खुलने वाले इस मंदिर में विराजित नागचंद्रेश्वर के दर्शन के लिए सावन शुक्ल पंचमी की पूर्व रात के 12 बजे मंदिर के पुजारियों द्वारा पूजा आरती के बाद भक्तों के दर्शन के लिए मंदिर के कपाट खोलें जायेगा। दिन बीतने के साथ ही रात के 12 बजे फिर आरती की जायेगी और पुनः साल भर के लिए मंदिर के कपाट बंद कर दिए जाएंगे। मंदिर समिति के अनुसार 24 घंटे में लगभग 2 लाख लोग भगवान नागचंद्रेश्वर के दर्शन कर सकते हैं। आपको बता दे
सागर जिले के महाकाल धाम खेजरा दरबार में महाकाल की स्थापना 3 मई 2022 अक्षय तृतीय पुक्य नक्षत्र में हुई मंदिर का निर्माण 2012 से प्रारंभ होकर 108 पुष्प नक्षत्र में पूर्ण हुआ और बाबा महाकाल की प्रतिष्ठा की गई उज्जैन की प्रतिकृति के रूप में काल भैरव बाबा की प्रेरणा से नागचंद्रेश्वर की भी प्रतिष्ठा की गई। जो की 7 जुलाई 2024 पुष्प नक्षत्र में नाग चंदेश्वर की प्रतिष्ठित करने का मुख्य उद्देश्य बुंदेलखंड में लाने का जो लोग उज्जैन नहीं जा पाते हैं। उनको यहां महाकाल में पूर्ण दर्शन मिलते रही और हमारे बुंदेलखंड के भक्तों पर विशेस कृपा बरसती रही और दीन लोगों का कल्याण होता रहे।
नागचंद्रेश्वर 8 जुलाई रात्रि 12 बजे से 9 तारीख रात्रि 12 बजे तक पट खुली रहेंगे। नाग चंदेश्वर पर मुख्य रूप से दूध चढ़ाया जाता है। जिससे व्यक्तियों की कालसर्प दोष पितृदोष और तापिक दैहिक कई प्रिकार की रोग ,बधाओ से उनके दर्शन मात्र से मुक्ति मिलती है। महाकाल धाम खेजरा दरबार में वाले भक्तों को पार्किंग व्यवस्था पानी की व्यवस्था सुचारू दर्शन करने के लिए बैरिकेड व्यवस्था पुलिस व्यवस्था की गई है। महाकाल धाम के दरबार में दर्शन के लिए काफी भीड़ आने की संभावना है। इसको देखते हुए सुरक्षा के सारी व्यवस्था मंदिर समिति ने पूर्णता की है।