Jitu Patwari clashed with security personnel, the fight lasted for 10 minutes, media person got injured. sagar tv news |

 

 

सुरक्षाकर्मियों से भिड़े जीतू पटवारी, 10 मिनट चली खींचतान, मीडियाकर्मी घायल

 

 

 

इंदौर में नगर निगम में फर्जी बिल समेत कई घोटालों के खिलाफ कांग्रेस ने मंगलवार को प्रदर्शन किया। धरने के बाद कांग्रेसियों ने निगम मुख्यालय में घुसने की कोशिश की। कुछ कार्यकर्ता बैरिकेड फांदकर अंदर घुसने लगे। पुलिस ने वाटर कैनन चलाकर प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा। इसमें कुछ कार्यकर्ता और मीडियाकर्मी घायल हो गए। पुलिस बल के साथ कांग्रेसियों की भिड़ंत 10 मिनट चली।

 

 

 

उसके बाद प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी, पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव, प्रदेश सहप्रभारी एवं सांसद कुलदीप इंदौरा ने प्रदर्शन स्थल पर ही एडीएम रोशन रॉय को मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। जीतू पटवारी ने धरना स्थल पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए नगर निगम में घोटालों का मुद्दा उठाया। उन्होंने जांच पर सवाल उठाते हुए कहा कि इस मामले में संभागायुक्त इंदौर से मिलने चलते हैं।

 

 

 

 

जैसे ही कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे, पुलिस ने बैरिकेड लगाकर रोक दिया। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के गांधी भवन की खातिरदारी करने पर सस्पेंड किए गए दोनों कांग्रेस अध्यक्षों सुरजीतसिंह चड्‌ढा और सदाशिव यादव को बहाल कर दिया गया है। दोनों प्रदर्शन के लिए लगाए गए मंच पर नजर आए।


By - sagaetvnews
06-Aug-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.