Sagar- Strike started by keeping buses at old stand, new stand vacated, passengers troubled sagar tv news
Sagar- पुराने स्टैंड पर बसें रखकर हड़ताल शुरू, न्यू स्टैंड को किया खाली, यात्री परेशान
सागर में पुराने बस स्टैंड से ही बसों के संचालन की मांग को लेकर बसों की हड़ताल सोमवार से शुरू हो गई है। सुबह 6 बजे से सागर से संचालित बसों के पहिए थम गए हैं। संघ ने न्यू स्टैंड को खाली कर दिया यात्री बसों को लेकर वह पुराने स्टैंड पर आ गए, यहां टेंट लगाकर हड़ताल कर रहे है, हड़ताल की वजह से सागर जिले की 455 बसे और बाहरी जिलों से आने वाली करीब 100 बसों का संचालन सागर से नहीं होगा,
पहले दिन बसों का संचालन बंद होने से नए बस स्टैंडों पर यात्री परेशान होते रहे। वह यात्रा करने के लिए पहुंचे। लेकिन स्टैंडों पर बसें नहीं मिलीं।बसों की हड़ताल से स्कूल और कॉलेज में पढ़ने वाले बच्चे सबसे ज्यादा परेशान हैं। प्रशासन को जल्द निराकरण कराकर बसों का संचालन शुरू कराना चाहिए। इसके साथ ही अन्य यात्री भी स्टैंडों पर परेशान होते रहे।
दरअसल, सागर में आरटीओ कार्यालय के पास और भोपाल रोड पर नए बस स्टैंड बनाए गए हैं। जहां से बसों का संचालन शुरू किया गया है। इससे पहले बस संचालकों ने बस स्टैंडों का विरोध करते हुए हड़ताल की थी और पुराने बस स्टैंड से बसों का संचालन करने की मांग की। लेकिन बाद में मामला सुलझा और नए बस स्टैंडों से बसों का संचालन शुरू किया गया था। अब फिर बस संचालक पुराने बस स्टैंड से बसों का संचालन कराने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं।