Sagar- Due to the indefinite strike of buses, passengers were troubled at both the bus stands of Jaisinagar...
सागर शहर के पुराने बस स्टैंड से बसों के संचालन की मांग को लेकर 5 अगस्त सोमवार से बस ऑपरेटरो ने अनिश्चितकालीन हड़ताल कर दी है जिससे अब यात्री काफी परेशान हो रहे हैं। इसका असर शहर के साथ साथ पूरे जिले में पड़ रहा है, रक्षाबंधन का भी त्यौहार भी नजदीक है
जिसके चलते महिलाओं का बड़ी संख्या में अपने मायके के जाना शुरू हो गया है बसों की हड़ताल से जैसीनगर के भापेल बस स्टैंड और गेंहूरास तिराहा बस स्टैंड पर यात्री परेशान दिखे क्योंकि यात्रियों को बसों की हड़ताल की जानकारी नहीं थी।
बता दे जैसीनगर के दोनों बस स्टैंड से लगभग डेढ़ दर्जन बसे रोजाना सागर,सिलवानी देवरी नरसिंहपुर बिलहरा सुरखी रहली भोपाल और इंदौर के लिए चलती हैं।