Sagar: Collector reached the spot after wall collapse, action against culprits, will demolish dilapidated building with bulldozer
Sagar-दीवार ढहने के बाद मौके पर पहुंचे कलेक्टर, दोषियों पर कार्रवाई, बुलडोजर से तोड़ेंगे जर्जर भवन
सागर के शाहपुर में हुए हादसे से पूरे प्रदेश में हड़कंप मच गया है 30 फीट ऊंची दीवार ढहने की वजह से 11 बच्चे उसमें दब गए थे जिसमें से 9 को बचाया नहीं जा सका है इस बड़ी घटना के बाद कलेक्टर दीपक आर्य खुद दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे वहां उन्होंने स्थानीय लोगों से बातचीत की जहां पर यह बात सामने आई कि नगर पालिका के द्वारा इस जर्जर भवन को तोड़ दिया गया होता तो शायद यह हादसा नहीं होता
वही इसके अलावा अस्पताल में डॉक्टर नहीं मिलने की भी शिकायत की गई कलेक्टर दीपक आर्य ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि प्राथमिक तौर पर इस पूरे हादसे में जो भी दोषी होगा उन पर कार्यवाही की जाएगी साथ ही जिले वासियों से अपील की की इस तरह के आयोजन सुरक्षित स्थल पर ही करें वही नगर पालिका के अधिकारियों को वह निर्देश देंगे कि जहां पर भी इस तरह के जर्जर भवन है उनको डिस्मेंटल करने की कार्यवाही की जाए
सागर में पिछले दो दिनों से लगातार बारिश का सिलसिला जारी है शुक्रवार की रात से शुरू हुई बारिश शनिवार को पूरे दिन और उसके बाद पूरी रात मूसलाधार बारिश होती रही जिसकी वजह से एक तरफ जहां नदी नाले ऊफान पर आ गए, तो कच्ची और जर्जर मकान भवन गिरने की खबरें आ रही थी इसी बीच शाहपुर से यह दुखद घटना सामने आई थी