Big action by Sagar Lokayukta, labor inspector caught taking Rs 30 thousand. sagar tv news |
सागर लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, श्रम इंस्पेक्टर को 30 हजार रुपए लेते पकड़ा
सागर लोकायुक्त के द्वारा एक बड़ी कार्यवाही करते हुए श्रम निरीक्षक के लिए 30000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया है, लोकायुक्त डीएसपी मंजू सिंह के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई है
बता दें कि आनंद नगर मकरोनिया निवासी देवांशु चौबे सेमराबाग में नीरा नीर नाम से आर ओ वॉटर प्लांट चलते हैं, कुछ दिन पहले श्रम निरीक्षक लाल मणि सिंह अपने स्टाफ के साथ प्लांट का निरीक्षण करने के लिए पहुंचे जहां उन्होंने प्लांट में कई तरह की अव्यवस्थाएं और अनियमितताएं देखी और कार्रवाई करने के लिए कहा लेकिन बाद में वह संचालक से कहने लगे कि अगर आप किसी भी तरह की कार्रवाई से बचना चाहते हैं
तो एक लाख की रिश्वत देनी होगी, इसके बाद देवांशु चौबे 19 जुलाई को इसकी शिकायत करने के लिए लोकायुक्त कार्यालय पहुंच गए जहां से उन्होंने आवेदन लेने के बाद उन्हें रिकॉर्डर दिया देवांशु ने एक बार फिर बात की और 60000 में सौदा तय हो गया, और इसकी रिकॉर्डिंग लोकायुक्त में उपलब्ध कराई
कुछ समय बाद लालमणि सिंह ने देवांशु चौबे को व्हाट्सएप कॉल किया और बताया कि 30000 इस महीने और 30000 अगले महीने दे देना आज के दिन रिश्वत देना तय हुआ जिसकी सूचना देवांशु ने लोकायुक्त को दी फिर तहसीली में स्थित श्रम आयुक्त कार्यालय पहुंचकर रिश्वत की राशि दे दी बाहर आकर टीम को इशारा किया तो टीम ने उन्हें रंग यहां तो पकड़ लिया भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत यह कार्रवाई की गई है