In Sagar-Sarvjeet Singh case, TI fell, SP attached the line. sagar tv news |
Sagar-सर्वजीत सिंह मामलें में आईटी पर गिरी गाज, एसपी ने किया लाइन अटैच
सागर जिला पंचायत सदस्य और भाजपा नेता सरबजीत सिंह कानोनी द्वारा ढाबे पर हवाई फायर कर जानलेवा हमला व तोड़फोड़ के मामले में पुलिस कमों से अभद्रता का फुटेज सामने आने के बाद बांदरी थाना प्रभारी सुमेर सिंह को लाइन अटैच कर दिया गया है। पुलिस ने जानलेवा हमले की धारा बढ़ाते हुए कुछ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मुख्य आरोपी अभी फरार है। जिस बंदूक से हवाई फायर किए थे उस्का लाइसेंस निरस्त कर दिया गया है। इस पूरे मामले की उन्ब स्तरीय जांच चल रही है। पिछले मंगलवार की रात बांदरी निवासी ऋषभ पाटकर, अरविन्द पाटकर, कुलदीप ठाकुर और छोटू लोधी फोरलेन स्थित सौरभ साहू के ढाबे पर चाय पीने गए थे।
ढाबे पर पहले से सरबजीत लोधी का ड्राइवर सौरभ सूर्यवंशी अपने एक अन्य साथी के साथ बैठकर खाना खा खा था। उसी बेबिन में बांदरी के चारों लोग बैठकर। चाय पीने लगे। उसी समय छोटू लोधी ने डस्टबिन में थूक दिया तो सौरभ सूर्यवंशी ने गाली गलौज करते हुए वहां रखी कांच की बोतल कुलदीप को मार दी। बाबे में लगी एलसीडी, फ्रिज, काउंटर के कांच सहित अन्य सामान तोड़ दिया। इसके बाद सरकनीत, हार्दिक ठकुर, संदीप राप इनोवा कार क्रमांक एमपी 15 बीए 5111 से आए और उतरकर दो नाली बंदूक से हवाई फायर करना शुरू कर दिया। ढाबा संचालक के जीजा मनीष साहू के साथ मारपीट की।
दोपहिया वाहन और 2 कार में तोड़फोड़ की गई। पुलिस ने रिपोर्ट पर सरबजीत लोधी, हार्दिक ठाकुर और संदीप राय निवासी कानीनी और सौरभ सूर्यवंशी निवासी सागर के खिलाफ जानलेवा हमले की धारा 109 और अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई। एडिशनल एसपी बीना डॉ. संजीव उईके ने बताया कि इस पूरे मामले में लापरवाही पर बांदरी थाना प्रभारी को लइन अटैच किया गया है