Intern doctors in Sagar said that in Assam we are getting stipend of Rs 36,220 per month, we should be given Rs 30,000.
सागर में इंटर्न डॉक्टर्स बोले असम में 36,220 रुपए प्रतिमाह मिल रहा स्टाइपेंड, हमें 30 हजार दिया जाए
सागर बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज के इंटर्न डॉक्टर्स स्टाइपेंड बढ़ाए जाने की मांग को लेकर हड़ताल पर हैं। हड़ताल के दूसरे दिन उन्होंने बीएमसी परिसर से बाइक रैली निकाली। बाइक रैली पुराने बस स्टैंड से होते हुए डिग्री कॉलेज चौराहा, पीलीकोठी होते हुए कलेक्टर कार्यालय पहुंची। जहां उन्होंने अपनी मांग को लेकर स्वास्थ्य मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। यहां से वे संभाग आयुक्त कार्यालय पहुंचे और ज्ञापन सौंपा। उन्होंने ज्ञापन में कहा कि वर्ष 2019 बैच के इंटर्न डॉक्टर 1 अप्रैल से लगातार बिना किसी छुट्टी के काम कर रहे हैं।
6 घंटे की रेगुलर ड्यूटी के साथ नाइट ड्यूटी में भी करते हैं। इसके पहले 4-5 वर्ष मेहनत कर एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी है। जिसकी फीस 4 से 5 लाख रुपए दी। लेकिन हमें काम के बदले 13409 रुपए का स्टाइपेंड दिया जाता है। यह दैनिक आवश्यकताओं के अनुरूप बहुत कम है। उन्होंने बताया कि असम में 36220, पश्चिम बंगाल में 32000, कर्नाटक, मेघालय में 30000 रुपए प्रतिमाह स्टाइपेंड दिया जाता है। लेकिन हमें सिर्फ 13409 रुपए स्टाइपेंड प्रतिमाह दिया जा रहा है।
उन्होंने सरकार से 30 हजार रुपए प्रतिमाह स्टाइपेंड दिए जाने की मांग की है। इंटर्न डॉक्टर अभय प्रताप सिंह ने कहा कि हमारी हड़ताल को जूड़ा समेत अन्य संगठनों ने समर्थन दिया है। यदि हमारी मांग नहीं मानी गई तो यह संगठन भी हड़ताल पर आएंगे। इस समय बीएमसी के 100 इंटर्न डॉक्टर काम बंद कर हड़ताल पर हैं। जब तक हमारी मांग पूरी नहीं होती है हड़ताल जारी रहेगी।