Family members came forward in Sagar-Sarvjeet Singh case, what did they say to the media for the first time
सागर जिले के बांदरी में ढाबा पर फायरिंग करने के मामले में आरोपी युवा नेता सर्वजीत सिंह की मुश्किले बढ़ती जा रही है, पुलिस के द्वारा इस मामले में न सिर्फ गंभीर धाराएं जोड़ी गई है बल्कि उनके पिता की बंदूक का लाइसेंस भी निलंबित कर दिया गया है, जानलेवा हमला करने जैसी गंभीर धाराओ का इजाफा होने के अगले दिन ही उनके परिजन सामने आए हैं, उन्होंने प्रभारी एसपी से मिलकर एक आवेदन दिया है और कहा है की वीडियो में जो मुंह पर गमछा बांधे हुए युवक दिखाई दे रहा है वह सर्वजीत सिंह नहीं है इसलिए इस मामले की निष्पक्ष जांच की जानी चाहिए कुछ राजनीतिक विरोधियों के द्वारा षड्यंत्र किया जा रहा है, ताकि उभरते नेता को दबाया जा सके,
सर्वजीत सिंह की चाची तृप्ति सिंह ने एसपी कार्यालय पहुंचकर आवेदन दिया है जिसमें उन्होंने बताया कि जिस दिन घटना हुई सर्वजीत मेरे साथ था पुलिस को इस बात की जांच करनी चाहिए कि जो मुंह में गमछा बांधे हुए हैं वह कौन है वहीं इसके साथ उन्होंने यह भी कहा कि मीडिया के द्वारा जो नाम चलाया जा रहा है, वह गलत है और यह भी बताया जा रहा कि वह मंत्री प्रह्लाद सिंह के करीबी है लेकिन केवल वही नहीं प्रदेश के हर बड़े नेता के साथ फोटो है इसलिए उनके साथ नाम जोड़ना ठीक नहीं है
23 जुलाई की शाम सौरभ ढाबा पर विवाद हुआ था जिसमे सर्वजीत सिंह सहित 6 लोगों पर बीएनएस की धाराओं में मामला दर्ज किया गया था, नया वीडियो सामने आने के बाद कुछ और धाराए जोड़ी गई है,