Sagar- Ministers close friend in trouble due to firing at Dhaba, police increased sections. sagar tv news |
Sagar- ढाबा पर गोलीबारी से मंत्री का करीबी मुश्किलों में, पुलिस में बढ़ाई धाराएं, बंदूक का लाइसेंस निलंबित
सागर जिले के बांदरी में फोरलेन पर बने सौरभ ढाबा पर हुई गोलीबारी के आरोपी जिला पंचायत सदस्य सर्वजीतसिंह कानोनी समेत सात के खिलाफ जानलेवा हमला, बलवा समेत अन्य आपराधिक धाराएं बढ़ा दी गईं हैं, पुलिस की पड़ताल में सामने आया है कि जिस बंदूक से फायर किए गए। वह सर्वजीत के पिता के नाम थी। इसलिए प्रभारी एसपी डॉ. संजीव उईके के प्रतिवेदन पर कलेक्टर दीपक आर्य ने इस बंदूक का लाइसेंस भी निलंबित कर दिया है।
माना जा रहा है कि पुलिस अफसरों ने ये कार्रवाई अपने ही मातहत एक एएसआई के हुई मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद की है। बता दें कि जिला पंचायत सदस्य सर्वजीतसिंह कानोनी और उसके 6 साथियों ने बीती 23 जुलाई की रात को ढाबा संचालक सौरभ साहू के जीजा मनीष साहू समेत अन्य पर जानलेवा हमला किया था। जिसके वीडियो फुटेज वायरल हुए।