Lokayukta team caught a senior officer red-handed while taking bribe of Rs 10 lakh. sagar tv news |

 

मध्यप्रदेश के नर्मदापुरम से एक बड़ी खबर सामने आई है यहां लोक निर्माण विभाग (Public Works Department) के अधीक्षण यंत्री को 10 लाख रूपए की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथों गिरफ्तार किया गया है। भोपाल लोकायुक्त की टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया है। रविवार शाम करीब 5 बजे इस रिश्वतखोर अफसर को लोकायुक्त की टीम ने रंगहाथों पकड़ा है ।

 

अधीक्षण यंत्री आरसी तिरोले ने एक ठेकेदार से 20 लाख रूपए की रिश्वत की मांग की थी जिसमें से 10 लाख रूपए की पहली किस्त वो लेते वक्त पकड़े गए हैं। नर्मदापुरम में लोक निर्माण विभाग (PWD) के अधीक्षण यंत्री आरसी तिरोले को लोकायुक्त की टीम ने 10 लाख रूपए की रिश्वत लेते पकड़ा है।

 

सीनियर इंजीनियर आरसी तिरोले शहर के सिविल लाइंस इलाके में स्थित अपने बंगले में एक ठेकेदार से ये भारी भरकम रिश्वत ले रहे थे तभी लोकायुक्त की टीम ने उन्हें रंगेहाथों धरदबोचा। जिस ठेकेदार से रिश्वतखोर अफसर आरसी तिरोले ने रिश्वत की मांग की थी उसका नाम उजागर नहीं किया गया है।

 

 

लोकायुक्त अधिकारी ने बताया कि 27 जुलाई 2024 को आवेदक द्वारा पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त को शिकायत करते हुए बताया था की उसकी फर्म ने मुलताई एवं भैंसदेही में आठ सड़कों का निर्माण कराया था जिसमें शेष कार्य के एक्सटेंशन के लिए प्रकरण S.E .नर्मदापुरम डिविजन पीडब्ल्यूडी आर सी तिरोल के पास लंबित है।

 

आरसी तिरोले इसके निराकरण के लिए 20 लाख रुपए की रिश्वत राशि मांग रहे हैं। पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त कार्यालय भोपाल द्वारा शिकायत का सत्यापन कराया गया और आज दिनांक 28 जुलाई 2024 को आरसी तिरोले अधीक्षण यंत्री लोक निर्माण विभाग नर्मदा पुरम डिविजन को आवेदक से 10 लख रुपए की रिश्वत राशि लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया गया है।

 

 


By - sagar tv news
29-Jul-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.