Street light switched on by a phone in Sagar will be switched on, control room created, helpline number released
सागर नगर निगम क्षेत्र में लगीं स्ट्रीट लाइट को दुरुस्त रखने के लिए निगम ने पहल की है। सड़कों पर स्ट्रीट लाइट बंद होने, खराब होने या फिर क्षतिग्रस्त होने की सूचना मिलते ही तत्काल सुधार कार्य कराया जाएगा। इसके लिए नगर निगम ने स्ट्रीट लाइट कंट्रोल रूम स्थापित किया है। दरअसल, सागर शहर की सड़कों पर सुगमता से आने-जाने बेहतर प्रकाश व्यवस्था की सुविधा देने के लिए नगर निगम ने सागर स्मार्ट सिटी के इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर में स्ट्रीट लाइट कंट्रोल रूम स्थापित किया है। इसमें शहरवासी अपनी गली व मोहल्ले की स्ट्रीट लाइट रात के समय बंद होने पर तत्काल कंट्रोल रूम हेल्पलाइन नंबर-07582-242801 पर कार्यालयीन समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक सूचना दे सकते हैं।
सूचना मिलते ही निगम की टीम स्ट्रीट लाइट सुधारने के लिए मौके पर पहुंचेगी। शहर के सभी 48 वार्डों के लोग स्ट्रीट लाइट बंद होने या खराब होने पर कंट्रोल रूम में शिकायत कर उसे सुधरवा सकते हैं। स्ट्रीट लाइट सुधार कार्य की जिम्मेदारी सौंपी नगर निगम और स्मार्ट सिटी ने स्ट्रीट लाइट की देखरेख और सुधार कार्य के लिए नोडल अधिकारी उपयंत्री आसिमा तिर्की, सहायक यंत्री कृष्ण कुमार खाड़े को बनाया है। शहर की स्ट्रीट लाइट बंद होने पर उनका सुधार कराने की जिम्मेदारी इनकी ही होगी। इसके अलावा स्ट्रीट लाइट कंट्रोल रूम में नगर पालिक निगम से आकिब खान-9300053936, सहायक नोडल डीएस पाराशर-7583894265 और स्मार्ट सिटी से ऋषि गोस्वामी -7879487904, सहायक नोडल देवेंद्र विश्वकर्मा, उपयंत्री -8823891021 की ड्यूटी रहेगी जो नागरिकों की सूचना प्राप्त होने पर सुधार कार्य के लिए आगे बढ़ाएंगे।