The accused arrested for smuggling teak in Sagar-Nauradehi, escaped by dodging. sagar tv news |

 

सागर में रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व की सिंगपुर रेंज की सुना बीट में सागौन की तस्करी करते हुए एक आरोपी को वन विभाग की टीम ने पकड़ा है। कार्रवाई के दौरान एक आरोपी भागने में सफल हो गया। मामले में वन विभाग प्रकरण दर्ज कर जांच कर रहा है। वहीं फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।

 

जानकारी के अनुसार सिंगपुर रेंज की सुना बीट में अवैध रूप से सागौन के परिवहन किए जाने की सूचना मुखबिर से मिली थी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम कार्रवाई के लिए रवाना हुई। टीम जंगल में पहुंची। जहां दो लोग बाइकों से सागौन के लट्‌ठे ले जाते हुए नजर आए। वन विभाग के मैदानी अमले ने उनकी घेराबंदी की और एक आरोपी को धरदबोचा। वहीं एक आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला। गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से सागौन के लट्‌ठे जब्त किए गए हैं।

 

पूछताछ में उसने अपना नाम यशवंत पिता देवी सिंह गौंड निवासी वासनी होना बताया है। सागौन जब्त कर वन विभाग कार्यालय लाई गई। जहां आरोपी के खिलाफ वन अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया। जहां से कोर्ट ने आरोपी यशवंत को जेल भेज दिया है। कार्रवाई टीम में उप वन क्षेत्रपाल कोमल प्रसाद प्रजापति, वनरक्षक रक्षपाल ठाकुर, अनिल कुमार घनघोरिया, जगदीश कुर्मी, ओमप्रकाश कुर्मी, नीलेश ठाकुर शामिल थे

 

 


By - sagar tv news
27-Jul-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.