Frogs change color like chameleons in MP, these signs are visible. sagar tv news |
MP में गिरगिट की तरह रंग बदलने वाले मेंढक, दिखने से मिलते है ये संकेत
एमपी के बुरहानपुर जिले के वन विभाग ने जंगल से वन अतिक्रमणकारियों का सफाया करने के बाद अब वन्यजीवो, वनस्पतियों से आच्छादित बुरहानपुर के जंगलो का आम जनमानस से परिचय कराने के लिए पहली बार प्रयोग के तौर पर स्थानीय वाईल्ड लाईफ फोटोग्राफर की मदद से जंगल में पाए जाने वाले वन्यजीवो, वनस्पतियो की फोटोग्राफी की। जिसमें बुरहानपुर के जंगलों में पाए जाने वाले अति दुलर्भ वन्यजीवों पक्षियों के मूवमेंट का पता लगा है। जल्द वन विभाग ऐसी प्रजातियों को संरक्षित करने के लिए रणनीति तैयार कर रहा है। साथ ही पूरे वन मंडल की वाईल्ड लाईफ फोटोग्राफरों की मदद से फोटोग्राफी कराने की योजना बना रहा है।
अपनी वन संपदा के लिए पूरे प्रदेश में मशहुर बुरहानपुर के जंगलों में पिछले कई सालों से वन अतिक्रमण की एक बडी समस्या बनी हुई थी। वन विभाग का अमला वन अतिक्रमण के चक्कर में अपनी दूसरी विभागीय रचनात्मक गतिविधिया नहीं कर पा रहा है। लेकिन पिछले दिनों शासनस्तर पर चलाई गई विशेष मुहिम के बाद बुरहानपुर जिले के जंगलों से वन अतिक्रमणकारियों का सफाया हो चुका है। लिहाजा अब बुरहानपुर का वन विभाग अपनी अन्य रचनात्मक गतिविधियों में पहल कर रहा है।
इस दिशा में जिले के वनो व वनों में पाए जाने वाले वन्यजीवो वनस्पतियो व पक्षियों की जानकारी और उनकी फोटोग्राफी के लिए वन विभाग ने पायलेट प्रोजेक्ट के रूप में स्थानीय वाईल्ड लाईफ फोटोग्राफर की मदद से फोटोग्राफी कराई सतपुडा और मेलघाट टाईगर सेंचुरी के बीच में स्थित बुरहानपुर के जंगलों का काफी महत्व है। और बडी संख्या में वन्यजीवो का जंगल में मूवमेंट है। फोटोग्राफर व्दारा टाईगर को छोड लगभग सभी वन्यजीवों की तस्वीर अपने कैमरे में कैद की है इस दौरान कुछ दुर्लभ वन्यजीव व पक्षियों के मूवमेंट भी बुरहानपुर के जंगल में पाए गए है।
जिन्हे और अधिक संरक्षित करने के लिए वन विभाग को मदद मिलेगी। अब वन विभाग जिले में महात्मा गांधी अभ्यारण्य स्वीकृत हो चुका है। इस क्षेत्र की भी फोटोग्राफी कराने की तैयारी कर रहा है। वन विभाग का मानना है इससे देश प्रदेश के वाईल्ड लाईफ फोटोग्राफरो के लिए भविष्य में बुरहानपुर के जंगल एक अच्छा डेस्टिनेशन साबित होगा। बुरहानपुर के जंगलो को अपने कैमरे में वन्यजीवों की तस्वीर लेने वाले पहले वाईल्ड लाईफ युवा फोटोग्राफर फ्रैंक्लिन साइमन ने भी अपने अऩुभव बताए।