Sagar-Surkhi again in headlines, project officer is showing mischief. sagar tv news |
Sagar-सुरखी फिर सुर्खियों में परियोजना अधिकारी दिखा रहे ठेंगा
कैबनिट मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत की विधानसभा सुरखी किसी ना किसी कारण सुर्खियों में रहती है। चाहे अच्छे कार्य हो या फिर कार्य में लेट लाफ़ी हो या हो इलाके की आंगनबाड़ी केंद्र हो। प्रशासन अपने मन मर्जी से चला रहा है। आंगनबाड़ी केंद्र किस तरह संचालित हो रही है। यह तो ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर देखो तब पता चलता है। ऐसा ही एक आंगनबाड़ी केंद्र सागर जिले के राहतगढ़ परियोजना अंतर्गत ग्राम पंचायत ओशान खेड़ी के ग्राम कनेरा में देखने को मिला जब मीडिया की टीम वहां पहुंची।
तो न तो कोई केंद्र के बाहर बोर्ड लगा था। जिससे कोई समझ सके की यहां आंगनबाड़ी केंद्र खुला है। हालांकि केंद्र कार्यकर्ता के घर में ही खुला है। दिन के 11 बज रहे थे , और आंगनवाड़ी में एक भी बच्चा नहीं था। जबकि केंद्र में 31 बच्चों की संख्या दर्ज है ,आंगनवाड़ी कार्यकर्ता से जब पूछा गया तो कहा कि बच्चे अभी आए नहीं है ,जब महिलाएं पेकेट लेने आती तभी बच्चे आते हैं। तो क्या सिर्फ खाने और पेकेट के लिए ही सरकार ने आंगनबाड़ी केंद्र खोले हैं।
जबकि आंगनबाड़ी खुलने का समय सुबह 9 बजे रहता है। और 11 बजे तक एक बच्चा मौजूद नहीं था। जब खाना के बारे में जानकारी ली गई। तो उन्होंने कहा कि खाना समूह के माध्यम से आता है। उसका कोई समय नहीं है । इस संबंध में परियोजना अधिकारी आनंद तिवारी का कहना है की मैं स्वयं या सुपरवाइजर को भेजकर जांच करवाउंगा।