Due to heavy rain, water is flowing from above in the drain, people are crossing the drain by hanging the bike on thick wood.
एमपी के पन्ना जिले में लगातार हो रही झमाझम बारिश से जिले के सभी नदी नाले उफान पर है। इसके साथ ही जन जीवन भी अस्त-व्यस्त नजर आ रहा है ,जहां कई गांव में पानी लोगो के घरों में भर गया है। तो जिला अस्पताल, होमगार्ड कार्यालय भी पानी-पानी हो गया लेकिन पन्ना के हरसा-बगोंहा से जान जोखिम में डालकर एक मोटी लकड़ी में बाइक को टांग कर इस पर से उस पार ले जाया जा रहा है।
जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हुआ है। बतादें की तस्वीरों में देखा जा सकता है नाला उफान पर होने के बाबजूद लोग इस पार से उस पार जाने के लिए अपनी जान तक जोखिम में डाल रहे है।
वाहन चालक जहां स्टंट कर वाहनों को इस पर से उस पर ले जाते हुए दिखाई दे रहे है तो वही कुछ लोग बाइक को मोटी लकडी में फसा कर और कंधों पर उठा कर इस पर से उस पर ले जा रहे है। जरा सा भी अगर बैलेंस बिगड़ा और लोगो की जान भी जा सकती है।