Rescue of 22 people trapped in Sagar-Dhasan river surge. sagar tv news |
क्षेत्र में हो रही निरंतर बारिश से नदी नाले उफान पर चल रहे हैं। सागर जिले की धसान नदी भी उफान पर है। यह नदी कई ग्रामों से होते हुए निकली है। वहीं बुधवार को राहतगढ़ थाना अंतर्गत ग्राम ढगरानिया से निकली धसान नदी भी उफान पर आने से नदी के उस पार टापू पर दो परिवार के रह रहे करीब 22 ग्रामीण उफनती नदी में फंस गए। जिनकी सूचना मिलते ही एसडीएम अशोक कुमार सेन नायब तहसीलदार राहुल सिंह गोड़ चौकी प्रभारी प्रभारी राम अवतार धाकड़ सहित प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा।
जिससे रेस्क्यू शुरू किया गया। रेस्क्यू में करीब 22 ग्रामीणों को सुरक्षित रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया।पिछले वर्ष भी बारिश में नदी उफान के कारण यही घटना घटित हुई थी। जिसके चलते बामुश्किल रेस्क्यू किया गया था। पिछले वर्ष भी अधिकारियों की चेतावनी के बाद भी ग्रामीणों द्वारा अनदेखा किया जाने से इस वर्ष में यही घटना घटित हुई व.ही प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा बरसात के पूर्व सूचित किया जाता है।
परंतु प्रशासन की अनदेखी करते हुए यह ग्रामीण जान जोखिम डालते हैं। रेस्क्यू किए गए निवासी मलखान सिंह ने बताया कि अगर इसके आगे कोई घटना घटित होती है। तो उसके जिम्मेदार हम स्वयं होंगे आगे से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। रिस्क्यू में छोटे बच्चे महिलाएं और वृद्ध जन भी शामिल रहे मौके पर एसडीम राहतगढ़ तहसीलदार, चौकी प्रभारी रामअवतार धाकड़ उपस्थित रहे।