Fire in agricultural machinery and automobile shop in Sagar city, family sleeping on the first floor. sagar tv news |

 

सागर के मोतीनगर थाना क्षेत्र में भगवानगंज स्थित कृषि यंत्र और ऑटोमोबाइल की दुकान में आग लग गई। आग का धुआं उठते देख मकान मालिक जागे और नीचे आकर देखा तो आग की लपटें उठ रही थीं। पहली मंजिल पर सोए परिवार को घर से बाहर निकाला। पुलिस और फायर फाइटर को सूचना दी। सूचना पर तीन फायर फाइटर मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

 

जानकारी के अनुसार अतुल कुमार जैन निवासी पारस ट्रैक्टर एजेंसी तुलसीनगर वार्ड के मकान में कृषि यंत्र और आटोमोबाइल की दुकान है। उसी मकान की पहली मंजिल पर परिवार निवास करता है। रोजाना की तरह सोमवार की रात वह दुकान बंद करके घर पहुंचे। खाना खाकर परिवार सो गया। रात करीब डेढ बजे जागे तो धुआं उठ रहा था।

 

धुएं की दुर्गंध आने पर वह नीचे आए और देखा तो दुकान में आग लगी थी। उन्होंने तत्काल घर में सोए परिवार के लोगों को उठाया और मकान से बाहर लेकर आए। घटनाक्रम की सूचना मिलते ही तत्काल पुलिस और फायर बिग्रेड मौके पर पहुंची।

 

तीन दमकलों ने करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग इतनी भीषण थी कि दुकान में रखा घर का फर्नीचर, फ्रिज, एसी समेत अन्य सामान जलकर खाक हो गया। घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है।

 

 

 

 


By - sagar tv news
23-Jul-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.