Due to torrential rains in MP, railway tracks also caved in due to overflowing of rivers and streams. sagar tv news |
एमपी के बैतूल के चेन्नई- दिल्ली रेल मार्ग के घोड़ाडोंगरी- इटारसी सेक्शन में बरबतपुर रेलवे स्टेशन के पास माचना नदी के पुल के पास रेलवे ट्रैक धंस गया। जिसके कारण कई ट्रेनों को रोका गया और रेलवे ट्रैक का सुधार कार्य किया गया। वही घोड़ाडोंगरी रेलवे स्टेशन से मानसून स्पेशल ट्रेन को मौके पर भेजा गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार बैतूल जिले के घोड़ाडोंगरी से इटारसी की ओर जाने वाले ट्रेक के खंबा नंबर 802/29 के पास बारिश के पानी भरने की वजह से ट्रेक धंसने की घटना हुई है।
इस घटना की की जानकारी तब लगी जब हिमसागर एक्सप्रेस यंहा से गुजरी और उसके लोको पायलट को झटका लगा तब पायलट ने रेल अधिकारियों को सूचना दी। रेल अधिकारियों सहित कई रेलवे कर्मचारी मौके पर ट्रेक के सुधार कार्य में जुटे। घटना की सूचना मिलने पर घोड़ाडोंगरी से मानसून स्पेशल ट्रेन बरबतपुर पहूंची।
ट्रैक पर पत्थर भरकर सुधार कार्य किया जा रहा है वही बैतूल, आमला और घोड़ाडोंगरी के रेलकर्मी भी मौके पर पहुंचकर सुधार कार्य में जुटे है। दस साल पहले भी इसी जगह का एक ट्रेक पूरी तरह माचना नदी में बह गया था और पूरा ट्रेक हवा में लटक गया था। रेल अधिकारियों ने जेसीबी मशीन और कर्मचारियों की मदद से युद्ध स्तर पर सुधार कार्य चालू किया बताया जा रहा है की शनिवार की रात इलाके में तेज बारिश हुई
और बारिश का पानी अप डाउन ट्रेक के बीच बनी नाली से बहता हुआ ट्रेक तक पंहुचा जिसकी वजह से ट्रेक के पास के पत्थर बह गए थे।रेलवे ट्रेक का सुधार कार्य रात तक जारी रहा l रेलवे के अधिकारियो द्वारा दिन भर मामले को दबाने का प्रयास किया गया। रेलवे के अधिकारियों द्वारा मामले में कोई जानकारी नहीं दी जा रही हैं