Sagar- Auto fare has been fixed in the city, know from where and how much will it cost. sagar tv news |
Sagar-शहर में तय हो गया ऑटो का किराया, जानिए कहाँ से कितने रूपये लगेंगे
जनभावनाओं के विरुद्ध नए बस स्टैंड से बसों का संचालन शुरू हो गया है। शनिवार रविवार को आम लोग पुराने बस स्टैंड से नए बस स्टैंड तक परेशान होते नजर आये, जिसमे ऑटो चालकों द्वारा मनमाना 40 रुपए प्रति सवारी से लेकर 200 रुपए तक प्रति ऑटो किराया वसूला गया, लेकिन ऑटो यूनियन के पदाधिकारियों ने आगे आकर निगम आयुक्त से मुलाक़ात की और किराया सूची उन्हें सौंपी है जिसके मुताबिक़ ऑटो किराया प्रति स्टॉप प्रति सवारी दस रूपय निश्चित है।
नया बस स्टेण्ड राजघाट रोड के लिये आटो किराया निर्धारण सूची इस प्रकार है,
1. तालाब वाले पुराने बस स्टेण्ड, गोपालगंज आटो स्टेण्ड, सिविल लाईन आटो स्टेण्ड से राजघाट रोड पर बने नये बस स्टेण्ड तक किराया-20/- रू. पर सवारी / पूरा आटो 100 रूपये में बुक करके ले जा सकेंगे,
2. कटरा मस्जिद से राजघाट रोड पर बने बस स्टेण्ड तक का आटो रिक्शा किराया- 30/- रू. पर सवारी पूरा आटो 150 रूपये में
3. सदर, झांसी बस स्टेण्ड, रेल्वे स्टेशन क्र. 1,2 से राजघाट रोड पर बने नये बस स्टेण्ड तक किराया- 40/- रू. पर सवारी पूरा आटो 200 रूपये में
4 भाग्योदय हॉस्पिटल स्टेण्ड मोतीनगर थाना चौराहा बड़ा बाजार से राजघाट रोड पर बने नये बस स्टेण्ड तक किराया- 40/- रू. पर सवारी पूरा आटो 200/- रूपये में ले जा सकेंगे
नया बस स्टेण्ड, भोपाल रोड के लिये आटो किराया इस तरह है
1 सदर, झांसी बस स्टेण्ड, रेल्वे स्टेशन क्र. 1,2 से नये बस स्टेण्ड भोपाल रोड तक किराया- 20/- रू. पर सवारी / पूरा आटो 100में
2. पुराने तालाब बस स्टेण्ड, गोपालगंज, मेडीकल कॉलेज से नया बस स्टेण्ड भोपाल रोड तक किराया- 30/- रू. पर सवारी पूरा आटो 150 रूपये में
3. कटरा मस्जिद से नये बस स्टेण्ड भोपाल रोड तक किराया- 20/- रू. पर सवारी पूरा आटो 100 रूपये में
अभी यह सूचि ऑटो यूनियन ने अपनी तरफ से सौंपी है निगम प्रशासन इसमें फेरबदल कर सकता है