Sagar: The whole locality came to see the cobra, but as soon as it hissed... sagar tv news |
Sagar-कोबरा को देखने पूरा मुहल्ला आ गया, लेकिन फुफकार मारते ही..
सागर के सुभाष नगर में रहवासी इलाके से सटे खेत से 6 फीट लंबा कोबरा पकड़ाया है। स्नेक कैचर ने करीब आधे घंटे की मशक्कत कर कोबरा को पकड़ा है। वहीं एक सांप मौके से भागने में सफल हो गया। दरअसल, सुभाष नगर में खेत में रविवार को सांप के जोड़े का मिलन हो रहा था। इसी दौरान खेत में नेवला पहुंच गया। जिससे बचने के लिए सांप का जोड़ा भागा और रहवासी इलाके के पास पत्थरों के बीच छिप गया।
आसपास के लोगों ने जैसे ही सांप देखा तो अफरा-तफरी मच गई। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हुई। रहवासियों ने मामले की सूचना स्नेक कैचर अकील बाबा को दी। स्नेक कैचर मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू शुरू किया। रेस्क्यू के दौरान पत्थरों के बीच छिपा सांप झाड़ियों पर चढ़ गया। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद स्नेक कैचर ने सांप को पकड़ लिया। जैसे ही सांप को पकड़ा तो उसने गुस्से में जमकर फुफकार मारी।
फुफकार सुन आसपास मौजूद लोग दहशत में आ गए। स्नेक कैचर अकील बाबा ने बताया कि खेत में सांपों का जोड़ा था। जिनका मिलन हो रहा था। नेवला पहुंचने पर दोनों भागे और पत्थरों में छिपे थे। रेस्क्यू कर एक सांप को पकड़ लिया है। दूसरा खेत की ओर भाग गया है। रेस्क्यू में पकड़ाया सांप कोबरा प्रजाति का 6 फीट लंबा है। यह सांप बेहद जहरीला होता है।